फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BCCI के कहने पर इस टीम से बाहर हुए मयंक अग्रवाल, लेकिन जाएंगे न्यूजीलैंड के दौरे पर

Wed, 01 Jan 2020 08:49 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 01 Jan 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
Mayank Agarwal set to be rested for Mumbai Ranji game ahead of NZ A Tour
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक ने बीसीसीआई के आग्रह पर सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को मुंबई के खिलाफ उसकी मेजबानी में तीन जनवरी से होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच से आराम दिया है। उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। मुंबई ने हालांकि इस मुकाबले के लिए भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के अलावा पृथ्वी शॉ को भी अपनी टीम में जगह दी है।

Mayank Agarwal set to be rested for Mumbai Ranji game ahead of NZ A Tour
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

अग्रवाल को 17 जनवरी से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए की सभी फॉर्मेट की टीम में जगह दी गई है। टीम 10 जनवरी को ऑकलैंड के लिए रवाना होगी और टेस्ट टीम के नियमित सदस्य अग्रवाल पर काम के बोझ को देखते हुए उन्हें आराम देने का आग्रह किया गया था। रहाणे को भी भारत ए टीम में जगह मिली है, लेकिन उनके फरवरी में दूसरे चार दिवसीय मैच में ही खेलने की संभावना है। शॉ को भी सभी फॉर्मेट के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है लेकिन वह आठ महीने के डोपिंग प्रतिबंध के बाद वापसी कर रहे हैं।

Mayank Agarwal set to be rested for Mumbai Ranji game ahead of NZ A Tour
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की सीनियर टीम भी 24 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज और फिर दो टेस्ट की सीरीज खेलेगी। अग्रवाल की गैरमौजूदगी में आर समर्थ की टीम में वापसी हुई है। खराब फॉर्म से जूझ रहे समर्थ को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पिछले मैच में चार और शून्य रन की पारियां खेलने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mayank Agarwal set to be rested for Mumbai Ranji game ahead of NZ A Tour
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

2019 में मयंक अग्रवाल के बल्ले ने खूब रन उगले। उन्होंने लगातार दो मैचों में दोहरा शतक लगा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ा। वह सबसे कम पारियों में दो दोहरे शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने 12 पारियों में ऐसा किया जबकि ब्रैडमैन ने इसके लिए 13 पारियां ली थी। यह रिकॉर्ड भारत विनोद कांबली (5 पारियों) के नाम है। मयंक दिसंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण किया था। दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मयंक के बल्ले ने खूब रन बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed