हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटने से पहले इंडियन टी-20 लीग के मौजूदा सत्र के अपने आखिरी मैच में सोमवार को यहां पंजाब के खिलाफ यादगार पारी खेलना चाहेंगे।
दोनों टीमों के नाम 11 मैच में 10 अंक हैं और सोमवार को जीत दर्ज करने वाली टीम के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की करने की संभावना बढ़ जाएगी।
2 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : पीटीआई
हैदराबाद के लिए यह सत्र का अंतिम मुकाबला होगा जिसमें उन्हें आईपीएल के इस 12वें संस्करण में अब तब सबसे अधिक रन बनाने वाले डेविड वार्नर की सेवाएं मिलेगी। इस मैच के बाद वार्नर विश्व कप की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट जाएंगे।
3 of 6
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो
गेंद से छेड़छाड़ मामले में निलंबन से वापसी के बाद वार्नर ने टूर्नामेंट में अब तक 611 रन बनाए हैं। सत्र में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बेयरस्टो (445) पहले ही इंग्लैंड लौट गए हैं जिससे टीम को अंतिम दो मैचों में सलामी जोड़ी की कमी खलेगी।
मौजूदा सत्र में टीम ने पांच मैचों में जीत दर्ज की है और पांचों में वार्नर-बेयरस्टो की जोड़ी ने शानदार भूमिका निभाई है। उसकी हार के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के अलावा अंतिम ओवरों में खराब गेंदबाजी जिम्मेदार है।
4 of 6
किंग्स इलेवन पंजाब
- फोटो : Social media
रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में पंजाब की कोशिश मैच के अहम मौकों को अपने पक्ष में करने की होगी। अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की चुनौती से हैदराबाद के मध्यक्रम के बल्लेबाज कैसे निपटते हैं, यह देखना होगा। मनीष पांडे की एक अर्धशतकीय पारी को छोड़ कर टीम की ओर से किसी ने मध्यक्रम में यादगार पारी नहीं खेली।
5 of 6
केन विलियमसन
- फोटो : IPL official web
चोट के कारण ज्यादातर मैचों में बाहर रहे हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन वार्नर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चाहेंगे जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की राह आसान हो सके।