Stoinis-Sarah Engagement Photos: स्पेन में समंदर किनारे स्टोइनिस ने की सगाई, मंगेतर सारा को इस तरह किया प्रपोज
स्टोइनिस ने स्पेन के तट पर एक रोमांटिक अंदाज में नाव पर बैठकर सारा को प्रपोज किया। इस सरप्राइज प्रपोजल के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।
स्टोइनिस और सारा जारनुक का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सारा को अक्सर स्टेडियम में स्टोइनिस को सपोर्ट करते हुए देखा गया है। वहीं, दोनों ने सोशल मीडिया पर भी कई बार साथ में तस्वीरें साझा की हैं। सारा पेशे से एक ऑस्ट्रेलियन मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं और अपने स्टाइल व ग्लैमर के लिए जानी जाती हैं।
मार्कस स्टोइनिस का यह साल कई मायनों में खास रहा है। निजी जीवन के साथ-साथ उनके क्रिकेट करियर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। फरवरी 2025 में उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेकर अपना पूरा ध्यान टी20 फॉर्मेट पर लगाने का फैसला किया। उनका वनडे करियर 2015 में शुरू हुआ था।