फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया में कम्पटीशन का दबाव महसूस कर रहा है ये युवा खिलाड़ी 

Tue, 26 Sep 2017 10:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 26 Sep 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Manish Pandey feeling the pressure of competition in team India's middle order
अजिंक्य रहाणे और मनीष पांडे
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज मनीष पांडे को टीम इंडिया के अंदर अपनी जगह बनाए रखने का दबाव महसूस हो रहा है। ऐसे में लगातार रन बनाने के अलावा अपनी जगह बचाए रखने का उन्हें और कोई उपाय नजर नहीं आ रहा है। 28 सितंबर को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले सीरीज के चौथे वनडे से पहले मीडिया से मुखातिब हुए मनीष ने कहा, निश्चित तौर पर टीम के मध्यक्रम के खिलाड़ियों पर दबाव है। मैं टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलकर जीत हासिल करना चाहता हूं। मैं टीम के अंतिम 11 में जगह बनाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत और अभ्यास कर रहा हूं।


 

टीम इंडिया में कम्पटीशन का दबाव महसूस कर रहा है ये युवा खिलाड़ी 

Manish Pandey feeling the pressure of competition in team India's middle order
cricketer manish pandey
पांडे ने श्रीलंका दौरे मे टीम में वापसी करते हुए दो अर्धषशतक जड़े थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चल सका। लेकिन इंदौर में खेले तीसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 36 रन की पारी खेली। कर्नाटक के उनके साथी खिलाड़ी इस सीरीज में बेंच की शोभा बढ़ा रहे हैं। इसलिए मनीष को मालूम है कि टीम में बने रहने के लिए उन्हें लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते रहना होगा। 

 

टीम इंडिया में कम्पटीशन का दबाव महसूस कर रहा है ये युवा खिलाड़ी 

Manish Pandey feeling the pressure of competition in team India's middle order
cricketer manish pandey
इंदौर से पहले चेन्नई और कोलकाता में खेले गए सीरीज के पहले और दूसरे मैच में मनीष को चार नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया लेकिन वो असफल रहे। लेकिन इंदौर में उन्होंने 6 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। जब मनीष से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, जब आप नंबर तीन, चार या छह पर बल्लेबाजी करते हैं तो हर जगह स्थितियां अगल होती हैं। ये सब माइंडसेट और एग्रेशन से जुड़ा है। मैं पिच पर ज्यादा से ज्यादा समय गुजराना चाहता हूं ताकि बल्लेबाजी के दौरान क्रीज पर सहज महसूस कर सकूं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया में कम्पटीशन का दबाव महसूस कर रहा है ये युवा खिलाड़ी 

Manish Pandey feeling the pressure of competition in team India's middle order
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया ने सीरीज के शुरुआती तीनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है बावजूद इसके मनीष पांडे कंगारुओं को हलके में नहीं ले रहे हैं। मनीष ने हरभजन सिंह के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को लेकर किए कमेंट पर भी प्रतिक्रिया दी। हरभजन ने माइकल क्लार्क से संन्यास खत्म कर टीम में वापसी करने का अनुरोध किया था और कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी का स्वर्णिम युग समाप्त हो गया है। इस पर मनीष ने कहा, हर किसी के अपने विचार होते हैं उन्होंने अपनी बात कही है। लेकिन मेरे ख्याल से ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत है और उनकी टीम में कई शानदार बल्लेबाज हैं। इस सीरीज में उन्हें लगातार तीन मैचों में हार मिली है इसका ये मतलब नहीं वो दोयम दर्जे की टीम है। 

 
विज्ञापन

टीम इंडिया में कम्पटीशन का दबाव महसूस कर रहा है ये युवा खिलाड़ी 

Manish Pandey feeling the pressure of competition in team India's middle order
ऑस्ट्रेलियाई टीम
इसके बाद जब उनसे ये पूछा गया कि क्या सीरीज में हार के बाद कंगारू खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में कमी आई है तो पांडे ने कहा उनकी हार की वजह उनके मिडिल ऑर्डर का न चलना है। मनीष ने कहा, उन्हें लगता है कि वो अच्छा खेले रहें हैं और कुछ चीजें उनके पक्ष में नहीं जा रही हैं। आरंभिक बल्लेबाज रन बना रहे हैं लेकिन मध्यक्रम असफल रहा है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के लिए सब कुछ ठीक हो रहा है और बाजी टीम इंडिया के हाथ लग रही है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed