{"_id":"5f380d0f8ebc3e3cc975293c","slug":"mahendra-singh-ms-dhoni-retirement-will-ms-play-ipl-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद क्या धोनी खेलेंगे IPL?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद क्या धोनी खेलेंगे IPL?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 16 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। पिछले एक साल से धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे। धोनी के इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास के बाद अब उनके फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या वो आईपीएल 2020 में खेलेंगे? धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से खिताब पर कब्जा जमाने के लिए पसीना बहा रही है। धोनी भी फिलहाल टीम के साथ चेन्नई में ही मौजूद हैं।
2 of 4
एमएस धोनी
धोनी की तरफ से अभी तक आईपीएल को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। मगर जिस तरह से वो टीम के साथ अभ्यास में जुटे हैं, उससे साफ लग रहा है कि वो इस सीजन में भी सीएसके की कमान संभालेंगे। टीम से जुड़े अधिकारी भी कहते रहे हैं कि धोनी के नेतृत्व में ही सीएसके यूएई के लिए रवाना होगी। आज ही सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने धोनी की बल्लेबाजी क्रम के प्लान के बारे में बताया है।
यह भी पढ़ेंः ...तो कप्तान धोनी IPL 2020 में इस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी, कोच ने बताया प्लान
3 of 4
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएसके के खिलाड़ी ऐतिहासिक एम ए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं। आज से उनका ट्रेनिंग कैंप शुरू हुआ है। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण आईपीएल यूएई शिफ्ट किया गया है। टूर्नामेंट का आगाज 19 सितंबर से होना है। सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के विश्वनाथन ने बताया है कि सभी खिलाड़ियों को कोरोना वायरस के तीन टेस्ट से गुजरना होगा और अगर वे इसमें निगेटिव पाए गए तभी उन्हें 21 अगस्त को दुबई के लिए उड़ान भरने की इजाजत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी ने आईपीएल के 190 मैच में 42.40 की शानदार औसत से 4432 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है। मालूम हो कि धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्टीय मैच आईसीसी वन-डे विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। यह वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था, जिसमें भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।