फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने वाला यह शख्स अब मुंबई क्रिकेट को सुधारेगा

Fri, 17 Jul 2020 10:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 17 Jul 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
lalchand rajput along with sameer dighe and raju kulkarni selected for MCA cic
लालचंद राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया को 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले लालचंद राजपूत को अब एक नई जिम्मेदारी के लिए चुना गया है। 58 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को अब मुंबई क्रिकेट संघ ने अपनी क्रिकेट सुधार समिति के लिए चुना है।

lalchand rajput along with sameer dighe and raju kulkarni selected for MCA cic
लालचंद राजपूत और सचिन तेंदुलकर

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम और आईपीएल में मुंबई इंडियंस को कोचिंग दे चुके राजपूत का अब एमसीए में बड़ी जिम्मेदारी के लिए चयन हुआ है।

lalchand rajput along with sameer dighe and raju kulkarni selected for MCA cic
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन

मुंबई क्रिकेट संघ ने अपनी क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) के लिए शुक्रवार को इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी समेत समीर दिघे और राजू कुलकर्णी के नाम का चयन किया। शीर्ष परिषद के एक सदस्य ने पीटीआई से कहा कि सीआईसी के लिए राजपूत सहित तीन नामों को चुना गया है। 

शीर्ष परिषद के सदस्य ने बैठक के बाद कहा, ‘अब उनकी सहमति पूछी जाएगी कि वे इस समिति का हिस्सा बनना चाहते हैं या नहीं। अगर वे मंजूरी दे देते हैं तो हम उन्हें पत्र भेजेंगे।’ 

बता दें कि सीआईसी क्रिकेट संबंधित नियुक्तियां करती हैं जिसमें कोच और चयनकर्ता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lalchand rajput along with sameer dighe and raju kulkarni selected for MCA cic
लालचंद राजपूत

अधिकारी ने कहा, ‘हम राज्य (महाराष्ट्र) सरकार के सभी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे और जब तक हमें उनसे अनुमति नहीं मिलती, तब तक हम किसी भी तरह की गतिविधि बहाल नहीं करेंगे। साथ ही हम देखेंगे कि बीसीसीआई क्या फैसला करता है, उसी के अनुसार टूर्नामेंट की योजना बनाएंगे।'

विज्ञापन
lalchand rajput along with sameer dighe and raju kulkarni selected for MCA cic
2007 wc win

गौरतलब है कि लालचंद राजपूत 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेलने गई टीम इंडिया के मैनेजर थे। दक्षिण अफ्रीका में हुए इस खेल प्रतियोगिता में भारत विजयी घोषित हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed