फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KSCA T20 League: कर्नाटक टी20 लीग में खेलने को तैयार द्रविड़ का बेटा समित, मैसूर वॉरियर्स ने चुकाई इतनी कीमत

Fri, 26 Jul 2024 11:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Jul 2024 11:14 AM IST
सार

पिछले सत्र के उप विजेता रहे मैसूर वॉरियर्स की अगुआई करुण नायर करेंगे, जबकि उनकी गेंदबाजी को भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा जैसे स्टार शामिल हैं। मैसूर ने उन्हें एक लाख रुपये में खरीदा है।

विज्ञापन
KSCA T20 League: Rahul Dravid's son Samit ready to play Maharaja Trophy KSCA T20, Mysore Warriors bought him
समित द्रविड़ - फोटो : Twitter
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच और कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को गुरुवार को मैसूर वारियर्स ने महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 के आगामी सत्र से पहले खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान अपने साथ जोड़ा। वॉरियर्स ने समित को 50,000 रुपये में खरीदा। समित मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं और साथ ही एक तेज गेंदबाज भी हैं। महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 हर साल कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित करवाया जाता है। 2023 में कर्नाटक प्रीमियर लीग का ही नाम बदलकर यह किया गया है।
KSCA T20 League: Rahul Dravid's son Samit ready to play Maharaja Trophy KSCA T20, Mysore Warriors bought him
समित द्रविड़ - फोटो : Twitter
मैसूर वॉरियर्स टीम के अधिकारी ने इस मौके पर कहा, 'उनका हमारी टीम में होना अच्छा है क्योंकि उन्होंने केएससीए के लिए विभिन्न आयु वर्ग के टूर्नामेंटों में काफी प्रतिभा दिखाई है। समित कर्नाटक की उस अंडर-19 टीम का हिस्सा थे जिसने इस सत्र में कूच बिहार ट्रॉफी जीती थी और वह केएससीए एकादश की ओर से इस साल की शुरुआत में लंकाशायर की टीम के खिलाफ खेल चुके हैं।
KSCA T20 League: Rahul Dravid's son Samit ready to play Maharaja Trophy KSCA T20, Mysore Warriors bought him
समित द्रविड़ - फोटो : Twitter
पिछले सत्र के उप विजेता रहे मैसूर वॉरियर्स की अगुआई करुण नायर करेंगे, जबकि उनकी गेंदबाजी को भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा जैसे स्टार शामिल हैं। मैसूर ने उन्हें एक लाख रुपये में खरीदा है। प्रसिद्ध, करुण, जगदीश सुचित और कृष्णप्पा गौतम जैसे स्टार्स की मौजूदगी से समित को काफी मदद मिलेगी। करुण को फ्रेंचाइजी द्वारा बरकरार रखा गया था, जबकि प्रसिद्ध ने हाल ही में अपनी सर्जरी कराई है और क्रिकेट में वापसी करने के लिए बेकरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
KSCA T20 League: Rahul Dravid's son Samit ready to play Maharaja Trophy KSCA T20, Mysore Warriors bought him
करुण नायर और प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : Twitter
राहुल द्रविड़ ने भी लगभग तीन साल तक भारतीय टीम की कोचिंग करने के बाद हाल ही में अपने पद को छोड़ा है। उनकी देखरेख में भारत ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल और वनडे विश्व कप 2023 फाइनल खेला। इसके अलावा टी20 विश्व कप 2024 में जीत हासिल की। द्रविड़ ने परिवार के साथ समय बिताने के लिए पिछले साल ही अपने पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया था, लेकिन रोहित के कहने पर वह अपने पद पर बने रहे और भारत को टी20 चैंपियन बनाया। अब गौतम गंभीर ने बतौर मुख्य कोच द्रविड़ को रिप्लेस किया है। द्रविड़ आईपीएल में कोचिंग करते दिख सकते हैं। 
विज्ञापन
KSCA T20 League: Rahul Dravid's son Samit ready to play Maharaja Trophy KSCA T20, Mysore Warriors bought him
समित द्रविड़ - फोटो : Twitter
मैसूर वारियर्स स्क्वॉड: करुण नायर, कार्तिक के, मनोज भंडागे, कार्तिक एस यू, जगदीश सुचित, कृष्णप्पा गौतम, विद्याधर पाटील, वेंकटेश एम, हर्षिल धर्मनी, गौतम मिश्रा, धनुष गौड़ा, समित द्रविड़, दीपक देवदिगा, सुमित कुमार, स्मायन श्रीवास्तव, जैस्पर एज, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सरफराज अशरफ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed