टीम इंडिया के क्रिकेटर
हार्दिक पांड्या के भाई कृनाल पांड्या 27 दिसंबर को गर्लफ्रेंड पंखुरी शर्मा से शादी करने के लिए तैयार हैं।
2 of 8
कृनाल पांड्या और पंखुरी शर्मा
कृनाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी से पहले कराए फोटोशूट की फोटोज शेयर की है। बता दें कि हार्दिक पांड्या के बड़े भाई कृनाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सदस्य हैं। उन्हें इस साल जून में भारत 'ए' की तरफ से खेलने का मौका मिला था।
3 of 8
कृनाल पांड्या और पंखुरी शर्मा
कृनाल और पंखुरी की मुलाकात दो साल पहले हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। ऑलराउंडर कृनाल ने नवंबर में कहा था, 'पंखुरी मेरे दोस्त की पहचान में है। हम दो साल पहले मिले थे और वहीं से हमारे बीच नजदीकियां बढ़ने लगी।'
4 of 8
कृनाल पांड्या और पंखुरी शर्मा
कृनाल ने आगे कहा, 'हम हमउम्र हैं और दोनों को एक-दूसरे का साथ काफी पसंद आता था। मुझे पंखुरी की सबसे प्यारी बात यह लगती है कि वो बहुत ही साधारण और मदद करने वाले नेचर की हैं।'
5 of 8
कृनाल पांड्या और पंखुरी शर्मा
कृनाल उस मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य रहे, जिसने आईपीएल का खिताब जीता था। उन्हें फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ 38 गेंदों में 47 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था। मुंबई इंडियंस ने यह मैच एक रन से जीता था।