फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वॉशिंगटन सुंदर की चोट इस खिलाड़ी के लिए बनी वरदान, टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना हुआ पूरा

Sun, 01 Jul 2018 07:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Jul 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
Krunal Pandya is ready to replace Washington Sundar for T20I and Axar Patel will take in ODI series
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : myKhel

टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने नए गेंदबाज को शामिल किया गया है। टीम मैनेजमेंट ने मंगलवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए वाशिंगटन सुंदर की जगह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से धमाल मचाने वाले क्रुनाल पांड्या और वन-डे सीरीज के लिए स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल को मौका दिया है।

Krunal Pandya is ready to replace Washington Sundar for T20I and Axar Patel will take in ODI series
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : Firstpost

गौरतलब है कि मंगलवार को मलाहाइड में भारत के पहले अभ्यास सत्र के दौरान फुटबॉल खेलते समय उन्हें यह चोट लग गई थी, जिसके बाद वह टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Krunal Pandya is ready to replace Washington Sundar for T20I and Axar Patel will take in ODI series
बुमराह

बता दें कि इसके पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए थे। उन्हें आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में फील्डिंग के दौरान उनके बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी। टीम मैनेजमेंट ने बुमराह की जगह आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से गेंदबाजी की कमान संभालने वाले बॉलर दीपक चहर को मौका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krunal Pandya is ready to replace Washington Sundar for T20I and Axar Patel will take in ODI series
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बुमराह का बाहर होना टीम के लिए झटके की तरह है। इसके बाद टीम इंडिया के एक और गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर का भी बाहर होना टीम इंडिया के लिए खतरे का सबब बन सकता है। हालांकि, 12 जुलाई से शुरू हो रहे तीन मैचों की वन-डे सीरीज के लिए उन्हें फिट होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Krunal Pandya is ready to replace Washington Sundar for T20I and Axar Patel will take in ODI series
कृनाल पांड्या

बता दें कि बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए थे। वह टी-20 जैसे छोटे फॉर्मेट में डेथ ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उधर, वॉशिंगटन सुंदर आयरलैंड खे खिलाफ हुए सीरीज में नहीं खेल पाए थे। वहीं, सुंदर की जगब टीम में शामिल हुए क्रुनाल पांड्या का आईपीएल के दौरान अच्छा प्रदर्शन रहा है। उनसे सीरीज में अच्छे करने की उम्मीद लगाई जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed