फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKR लगातार दूसरे साल इस वजह से नहीं पहुंच पाई प्लेऑफ में, हैदराबाद ने फिर पछाड़ा

Wed, 04 Nov 2020 05:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 04 Nov 2020 05:44 AM IST
विज्ञापन
Kolkata knight riders failed to reach the playoffs for the second consecutive year due to net run rate, Sunrisers Hyderabad gained
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : PTI

आईपीएल में हार-जीत के साथ अंक तो मायने रखते ही हैं, उनके साथ ही रनरेट का भी अहम योगदान होता है। इस बात को फिलहाल कोई टीम सबसे अधिक समझ रही होगी तो वो है कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद। आईपीएल के 13वें सीजन में प्लेऑफ के लिए लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को चौथी टीम भी मिल गई। कड़ी प्रतिस्पर्धा और अंकों के साथ रनरेट के गणित के बीच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नॉकआउट स्टेज में जगह बनाने में सफल रही। 

Kolkata knight riders failed to reach the playoffs for the second consecutive year due to net run rate, Sunrisers Hyderabad gained
हैदराबाद बनाम कोलकाता - फोटो : Amar Ujala

बात करें अंकों की तो हैदराबाद, बैंगलोर और कोलकाता, इन तीन टीमों के 14-14 अंक थे। ऐसे में सिर्फ दो ही टीमें अगले दौर में जा सकती थीं। इस स्थिति में रनरेट का सहारा लिया गया और हैदराबाद-बैंगलोर को इसका फायदा मिला। वहीं कोलकाता को लगातार दूसरे सीजन कमजोर रनरेट की मार झेलनी पड़ी।

Kolkata knight riders failed to reach the playoffs for the second consecutive year due to net run rate, Sunrisers Hyderabad gained
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : PTI

दरअसल 2019 में आईपीएल के 12वें सीजन में भी कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम रनरेट के आधार पर प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई थी। उस वक्त भी उसे सनराइजर्स हैदराबाद से पिछड़ना पड़ा था। तब हैदराबाद, कोलकाता और पंजाब तीनों के ही 12-12 अंक थे, लेकिन उस वक्त भी अच्छे रनरेट के आधार पर सनराइजर्स क्वालीफाई कर गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kolkata knight riders failed to reach the playoffs for the second consecutive year due to net run rate, Sunrisers Hyderabad gained
SRH - फोटो : ट्विटर @SunRisers

कोलकाता के साथ जो हुआ वो उसकी गलती ही कही जाएगी क्योंकि उसने शुरुआती मैचों में कई प्रयोग किए और अच्छे मुकाबलों को अपने पक्ष में करने में असफल रही। वहीं हैदराबाद की टीम ने कई करीबी मुकाबले हारे और हार के बावजूद अपने अच्छे रनरेट को बरकरार रखा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed