टीम इंडिया के स्टार ओपनर लोकेश राहुल अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल मौजूदा समय में आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी कर रहे हैं और बायो बबल का हिस्सा हैं। पिछले कुछ सीजन की तरह इस बार भी राहुल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं। अपने जन्मदिन से पहले ही उन्होंने शतक लगाया था। राहुल के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी ने भी तीन फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
आथिया ने तीन फोटो अलग-अलग जगहों की शेयर की हैं। पहली फोटो में वो राहुल के साथ विदेशी गलियों में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो किसी जंगल या राष्ट्रीय उद्यान की है। तीसरी फोटो किसी बस या प्लेन की है। इन तीनों फोटो को शेयर करने के साथ ही आथिया ने लिखा कि तुम्हारे साथ कहीं भी, जन्मदिन की शुभकामनाएं। आथिया राहुल पर यकीन करती हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में राहुल का कद भारतीय क्रिकेट में और बड़ा होगा।
आथिया अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ लखनऊ का एक आईपीएल मैच देखने भी पहुंची थीं। हालांकि, उस मैच में राहुल पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए थे।
2 of 3
केएल राहुल और आथिया शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल से जुड़ी मजेदार बातें
राहुल की गर्लफ्रेंड आथिया को भले ही उन पर पूरा भरोसा हो, लेकिन उनकी मां अभी भी उन्हें ताने मारती हैं। राहुल के माता-पिता प्रोफेसर हैं, लेकिन उनके पास कोई डिगी नहीं है। इसी वजह से राहुल को अक्सर मां से ताने सुनने पड़ते हैं। उनकी मां ने राहुल नाम को लेकर भी झूठ बोला था। राहुल की मां ने बताया था कि शाहरुख की फिल्मों में उनका नाम राहुल होता था। इसी वजह से उन्होंने अपने बेटे का नाम राहुल रखा। हकीकत यह है कि राहुल का जन्म 1992 में हुआ था और शाहरुख ने 1994 में पहली बार राहुल का किरदार निभाया था।
3 of 3
केएल राहुल और आथिया शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी और डिविलियर्स के फैन हैं राहुल
लोकेश राहुल को इस मुकाम तक पहुंचाने में धोनी और डिविलियर्स का अप्रत्यक्ष योगदान रहा है। भारतीय टीम में धोनी के खेलने के बाद राहुल को यकीन हुआ था कि वो भी टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं और उन्होंने क्रिकेट पर और ध्यान देना शुरू किया था। वहीं डिविलियर्स की बल्लेबाजी उन्हें बेहद पंसद है। वो हर मैच से पहले डिविलियर्स की पारियां देखना पसंद करते हैं।