टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन ने सोमवार को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजा था। अब इस सनवाई की तारीखों का खुलासा हुआ है। दोनों ही खिलाड़ी इस वक्त आईपीएल में व्यस्त हैं। इस वजह से दोनों की सहूलियतों का ध्यान में रखते हुए तारीखें तय की गई हैं।
2 of 5
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल
हार्दिक पांडया की सुनवाई मुंबई कोर्ट में 9 अप्रैल को होगी, वहीं केएल राहुल को अगले दिन यानी 10 अप्रैल को सुनवाई के लिए हाजिर होना पड़ेगा। गौरतलब है कि टीवी शो 'कॉफी विद करण' में महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने वाले इन दोनों क्रिकेटर्स को पहले सीओए ने जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया था। हालांकि बाद में यह बैन हटा लिया गया।
नव नियुक्त लोकपाल डी के जैन ने खुद पांड्या और राहुल को नोटिस भेजने के बारे में जानकारी दी थी। जैन ने कहा था, 'ये नोटिस पांड्या और राहुल को अपना पक्ष रखने के लिए फेजा गया है।' यह बात भी पहले से साफ हो चुकी थी किक दोनों खिलाड़ी 11 अप्रैल को मुंबई में होने वाले मुकाबले से पहले लोकपाल के सामने पेश होना पड़ सकता है।
इस मामले की जांच जल्दी पूरी होने के लिए दोनों खिलाड़ियों का पक्ष रखना जरूरी है। जैन ने आगे बताया था, ''मेरे लिए दोनों खिलाड़ियों का पक्ष जानना जरूरी है। अब यह उन दोनों पर है कि वह कब सामने आकर अपनी बात बताते हैं।' जनवरी के शुरुआती हफ्ते में कॉफी विद करण का यह विवादित एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था।
5 of 5
राहुल, पांड्या और अक्षर
- फोटो : twitter
विवाद बढ़ने के बाद BCCI ने दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस बुला लिया था। लेकिन बात में BCCI ने अपने रूख में नरमी दिखाते हुए दोनों खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दे दी।