फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल द्रविड़ की इस सलाह ने बदल दी थी पीटरसन की दुनिया

Sun, 02 Aug 2020 02:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 02 Aug 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Kevin Pietersen Reveals How Rahul Dravid Changed His Perspective To Play Spinners
राहुल द्रविड़-केविन पीटरसन - फोटो : social Media

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने अपनी बल्लेबाजी पर राहुल द्रविड़ के प्रभाव की सराहना की है। पीटरसन ने कहा कि स्पिन को कैसे खेला जाए इसे लेकर दिग्गज भारतीय बल्लेबाज की सलाह ने उनके लिए नए रास्ते खोल दिए।पीटरसन ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उनके अनुभव, द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलने से उन्हें अपने शॉट में इजाफा करने में मदद मिली।

Kevin Pietersen Reveals How Rahul Dravid Changed His Perspective To Play Spinners
राहुल द्रविड़-केविन पीटरसन - फोटो : social Media

पीटरसन डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी आईपीएल टीमों की ओर से खेल चुके हैं। इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज ने कहा, ‘द्रविड़ ने मुझे सबसे खूबसूरत ईमेल लिखा, स्पिन खेलने की कला के बारे में बताया और तब से मेरे सामने नई दुनिया थी।’

Kevin Pietersen Reveals How Rahul Dravid Changed His Perspective To Play Spinners
राहुल द्रविड़-केविन पीटरसन - फोटो : social Media

वर्षों से एकदिवसीय बल्लेबाजी में आए बदलाव पर चर्चा के दौरान पीटरसन ने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा, ‘सबसे अहम यह है कि गेंद को फेंके जाते ही हम उसकी लेंथ को देखें, स्पिन का इंतजार करें और अपना फैसला करें।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Kevin Pietersen Reveals How Rahul Dravid Changed His Perspective To Play Spinners
केविन पीटरसन

इंग्लैंड की ओर से 2004 से 2014 के बीच दस साल के अपने करियर के दौरान पीटरसन दुनिया के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में से एक रहे, विशेषकर सीमित ओवरों के क्रिकेट में। पीटरसन ने 104 टेस्ट में 47.28 की औसत से 8181 रन बनाए, जबकि 136 वन-डे में 40.73 की औसत से 4440 रन बटोरे। पीटरसन ने कहा कि उनके सुर्खियां बटोरने वाला ‘स्विच हिट’ शॉट में युवावस्था में घंटों स्क्वाश खेलने की भी भूमिका थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed