{"_id":"5f26840b49b2c30a7804d854","slug":"kevin-pietersen-reveals-how-rahul-dravid-changed-his-perspective-to-play-spinners","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राहुल द्रविड़ की इस सलाह ने बदल दी थी पीटरसन की दुनिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राहुल द्रविड़ की इस सलाह ने बदल दी थी पीटरसन की दुनिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 02 Aug 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राहुल द्रविड़-केविन पीटरसन
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने अपनी बल्लेबाजी पर राहुल द्रविड़ के प्रभाव की सराहना की है। पीटरसन ने कहा कि स्पिन को कैसे खेला जाए इसे लेकर दिग्गज भारतीय बल्लेबाज की सलाह ने उनके लिए नए रास्ते खोल दिए।पीटरसन ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उनके अनुभव, द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलने से उन्हें अपने शॉट में इजाफा करने में मदद मिली।
2 of 4
राहुल द्रविड़-केविन पीटरसन
- फोटो : social Media
पीटरसन डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी आईपीएल टीमों की ओर से खेल चुके हैं। इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज ने कहा, ‘द्रविड़ ने मुझे सबसे खूबसूरत ईमेल लिखा, स्पिन खेलने की कला के बारे में बताया और तब से मेरे सामने नई दुनिया थी।’
3 of 4
राहुल द्रविड़-केविन पीटरसन
- फोटो : social Media
वर्षों से एकदिवसीय बल्लेबाजी में आए बदलाव पर चर्चा के दौरान पीटरसन ने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा, ‘सबसे अहम यह है कि गेंद को फेंके जाते ही हम उसकी लेंथ को देखें, स्पिन का इंतजार करें और अपना फैसला करें।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केविन पीटरसन
इंग्लैंड की ओर से 2004 से 2014 के बीच दस साल के अपने करियर के दौरान पीटरसन दुनिया के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में से एक रहे, विशेषकर सीमित ओवरों के क्रिकेट में। पीटरसन ने 104 टेस्ट में 47.28 की औसत से 8181 रन बनाए, जबकि 136 वन-डे में 40.73 की औसत से 4440 रन बटोरे। पीटरसन ने कहा कि उनके सुर्खियां बटोरने वाला ‘स्विच हिट’ शॉट में युवावस्था में घंटों स्क्वाश खेलने की भी भूमिका थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।