{"_id":"5eb9aa498ebc3e907c6854b1","slug":"kesrick-williams-recalls-on-field-battle-with-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भरे स्टेडियम में बेइज्जती कर रहे थे कोहली, तब विलियम्स ने पूछा था- बच्चा है क्या?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भरे स्टेडियम में बेइज्जती कर रहे थे कोहली, तब विलियम्स ने पूछा था- बच्चा है क्या?
आपको केसरिक विलियम्स याद है? अरे वही नोटबुक सेलिब्रेशन वाला कैरेबियाई पेसर, जिसकी पिछले साल दिसंबर में किंग कोहली ने बेदम पिटाई की थी। वेस्टइंडीज की टीम 3 टी-20 और 3 वन-डे खेलने भारत दौरे पर आई हुई थी। 6 दिसंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडिमय में खेले गए पहले टी-20 मैच में विराट ने 50 गेंदों में तूफानी 94 रन ठोक दिए थे। छह विकेट से जीत के दौरान मैच में विराट का उस वक्त गुस्सैल रूप देखने को मिला था जब, विलियम्स उनसे टकरा गए थे। अब लगभग पांच माह बाद केसरिक विलियम्स ने पुरानी यादें ताजा की हैं।
2 of 5
केसरिक और विराट
- फोटो : ट्विटर
इंटरनेशनल क्रिकेट नेटवर्क 360 से बात करते हुए विलियम्स ने बताया कि कोहली का विकेट लेने के बाद पहली बार उन्होंने जुलाई 2017 में जमैका में नोटबुक सेलिब्रेशन किया था। मगर भारतीय कप्तान ने इसे दूसरी तरह से देखा था। मैच खत्म होने के जब वह विराट से हाथ मिलाने गए थे तो उन्होंने कहा कि आपकी गेंदबाजी शानदार है, मगर सेलिब्रिशेन पसंद नहीं आया।
3 of 5
केसरिक विलियम्स और विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
अब बात हैदराबाद टी-20 की करते हैं। विलियम्स ने बताया कि कोहली जैसे ही मैदान पर आए तो उन्होंने कहा कि आज की रात यहां पर नोटबुक सेलिब्रेशन काम नहीं करने वाला। विलियम्स ने बताया कि इसके बाद कोहली कुछ न कुछ बोल रहे थे। जिसके बाद मजबूरन उन्हें कहना पड़ा कि चुप रहो और बल्लेबाजी करो। असल में तुम एक बच्चे की तरह बर्ताव कर रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केसरिक विलियम्स
- फोटो : ट्विटर
असल में कोहली विलियम्स के दिमाग से खेल रहे थे। फिर क्या था दिल्ली के इस विराट ने केसलिक की ऐसी पिटाई लगाई कि उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। विलियम्स ने 2017 में जमैका में जब विराट कोहली को आउट किया था तो उन्होंने नोटबुक स्टाइल में सेलिब्रेट किया था। विराट ने जब इस मैच में भारतीय पारी के 16वें ओवर में दूसरी गेंद पर चौका लगाया और फिर तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। विराट ने इसके बाद नोटबुक सेलिब्रेशन के जरिए विलियम्स से हिसाब चुकता किया।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
इस तरह केसरिक विलियम्स टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए। उन्होंने 60 रन लुटा दिया। विलियम्स ने बताया कि अगले दिन सभी भारतीय अखबारों में वे भी छाए रहे थे। उन्हें बुरा लगा, मगर इसे उन्होंने चुनौती की तरह लिया। हालांकि मैच के बाद दोनों दोस्त की तरह मिले। हालांकि दूसरे टी-20 मैच में कोहली 19 रन पर ही विलियम्स की शिकार हुए औऱ उन्होंने मुंह पर अंगुली रखकर जश्न मनाया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।