इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम मैच खेल रही टीम इंडिया के लिए करुण नायर शानदार 303 रनों की पारी खेली। भारत ने 759/7 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित की। भारत के पास 282 रनों की बढ़त है। जानिए वो 5 रिकॉर्ड जो करुण ने अपनी पारी से तोड़े:
नायर ने तिहरे शतक के साथ तोड़े सचिन, सहवाग और लक्ष्मण के रिकॉर्ड
करुण ने अपने टेस्ट करियर के पहले शतक को तिहरे शतक में तब्दील किया। यह कमाल करने वाले वो पहले भारतीय हैं। इससे पहले यह कारनामा 1964 में हुआ था, जब ऑस्ट्रेलिया के रॉबर्ट सिंप्सन ने 311 की पारी खेली थी। इसके अलावा सर गैरी सोबर्स ने 1958 अपने पहले शतक पर 365 रनों की पारी खेली थी।
नायर ने तिहरे शतक के साथ तोड़े सचिन, सहवाग और लक्ष्मण के रिकॉर्ड
करुण पांचवे नंबर पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। नायर विश्व में तीसरे पायदान पर हैं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन माइकल क्लार्क (329) रन बनाए हैं। इसके अलावा डॉन ब्रैडमैन 304 रन बनाए हैं।
नायर ने तिहरे शतक के साथ तोड़े सचिन, सहवाग और लक्ष्मण के रिकॉर्ड
करुण नायर ट्रिपल सेंचुरी बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। नायर के अलावा सहवाग ने दो बार तिहरा शतक जड़ा है। नायर 303 रन पर नाबाद रहें। नायर ने भारत के लिए तीसरी सबसे बड़ी पारी खेली है।
नायर ने तिहरे शतक के साथ तोड़े सचिन, सहवाग और लक्ष्मण के रिकॉर्ड
करुण नायर नॉटआउट सबसे लंबी पारी खेलने वाले एशियाई खिलाड़ी बना गए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के अजहर अली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 302 रन की नॉटआउट पारी खेली थी। अब तक कुल 9 खिलाड़ी 300 से अधिक रन की पारी खेलने के बाद नॉटआउट रहे हैं।