फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिग्गज का बड़ा बयान, बताया विश्व कप में टीम इंडिया को कहां होगी मुश्किल

Wed, 08 May 2019 08:44 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 08 May 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
kapil dev says Combination of youth and experience will help India in the cricket World cup 2019
team india - फोटो : file photo

पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि युवा और अनुभव के संयोजन तथा महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण भारत तीसरी बार विश्व कप जीत सकता है। 


 

kapil dev says Combination of youth and experience will help India in the cricket World cup 2019
team india

विश्व कप 30 मई से ब्रिटेन में शुरू होगा जिसमें दस टीमें एक दूसरे से राउंड रोबिन आधार पर भिड़ेंगी। भारत ने जो 15 सदस्यीय टीम चुनी है उसमें धोनी, कोहली, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और शिखर धवन जैसे अनुभवी खिलाड़ी तथा जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव जैसे उदीयमान क्रिकेटर शामिल हैं। 

kapil dev says Combination of youth and experience will help India in the cricket World cup 2019
kapil dev 1983 world cup - फोटो : file photo

भारत की 1983 विश्व विजेता टीम के कप्तान कपिल ने बुधवार को एक प्रचार कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, 'भारत के पास युवा और अनुभव का शानदार संयोजन है। वे अन्य टीमों से अधिक अनुभवी हैं। भारतीय टीम बेहद संतुलित है। टीम के पास चार तेज गेंदबाज, तीन स्पिनर हैं। उनके पास विराट कोहली और धोनी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil dev says Combination of youth and experience will help India in the cricket World cup 2019
virat kohli ms dhoni - फोटो : file photo

उन्होंने कहा, 'धोनी और कोहली ने भारत की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इन दोनों का जवाब नहीं।' इस दिग्गज आलराउंडर ने इसके साथ ही भारत के तेज आक्रमण की भी तारीफ की और कहा कि इंग्लैंड की परिस्थतियों में वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
kapil dev says Combination of youth and experience will help India in the cricket World cup 2019
team india - फोटो : file photo

कपिल ने कहा, 'हमारे पास चार तेज गेंदबाजों का होना शानदार है और वे सभी अच्छे गेंदबाज है। मुझे लगता है कि इंग्लैंड की परिस्थतियों में उन्हें गेंद को स्विंग कराने में मदद मिलेगी। इसके अलावा शमी और बुमराह जैसे गेंदबाज 145 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। भारतीय गेंदबाज स्विंग करा सकते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed