क्रिकेट विश्व कप का खुमार एक बार फिर से फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। 30 मई से इंग्लैंड-वेल्स में होने वाले क्रिकेट विश्व कप की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ऐसे में भारतीय प्रशंसकों को एक बार फिर टीम इंडिया से वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदें हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक दो बार विश्व कप का खिताब जीता है।
सभी क्रिकेट प्रेमियों के जहन में दोनों ही विश्व कप से जुड़ी कई सारी यादें हैं। 2011 विश्व कप फाइनल में धोनी का वो मैच जिताऊ छक्का तो सभी को याद है, लेकिन नौजवान पीढ़ी को 1983 विश्व कप से जुड़ा वो कैच शायद ही याद होगा जिसने इंडिया को पहली बार विश्व विजेता बनाया था।
दरअसल 1983 के वर्ल्ड कप (प्रूडेंशियल कप) फाइनल में भारत और मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम आमने-सामने थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 ओवर में 183 रन बनाए थे और दिग्गजों से भरी वेस्टइंडीज को 184 रनों का लक्ष्य दिया था।
3 of 6
कपिल देव
- फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम के दो विकेट गिरने के बाद खतरनाक बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने पारी को संभाला और तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 33 रन बना दिए। एक वक्त ऐसा लगा मानो वेस्टइंडीज की टीम मैच आसानी से जीत जाएगी और 1975, 1979 के बाद लगातार तीसरी बार विश्व विजेता बनेगी।
4 of 6
कपिल देव कैच
- फोटो : file
लेकिन विवियन रिचर्ड्स का वो शॉट और कपिल देव के हैरान करने वाले उस एक जबरदस्त कैच ने मैच का रूख बदलकर रख दिया।
5 of 6
चैंपियन इंडिया
- फोटो : file
विवियन रिचर्ड्स ने मदन लाल की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से ऊंचा शॉट लगाया, लेकिन मिड-ऑन पर खड़े कपिल देव ने पीछे की तरफ भागते हुए उस मुश्किल कैच को पकड़ लिया। उस एक कैच के बाद देखते ही देखते पूरी वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई और 140 पर ढेर हो गई। इसी के साथ इंडिया ने कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा किया।