केन विलियम्सन शुक्रवार आठ अगस्त को 35 साल के हो गए। न्यूजीलैंड और दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार विलियम्सन ने कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। वह न्यूजीलैंड के सबसे कामयाब बल्लेबाज हैं। विलियम्सन के नाम न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन हैं। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 को मिलाकर न्यूजीलैंड के लिए 371 मैचों में कुल 19,086 रन बनाए हैं। उनके बाद रॉस टेलर का नंबर आता है। टेलर ने तीनों प्रारूपों को मिलाकर न्यूजीलैंड के लिए 450 मैचों में 18,199 रन बनाए। तीसरे नंबर पर स्टीफन फ्लेमिंग हैं, जिन्होंने 395 मैचों में 15,289 रन बनाए हैं।
इतना ही नहीं, टेस्ट में 9000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विलियम्सन का औसत चौथा सबसे बेहतरीन है। उन्होंने सबसे लंबे प्रारूप में 54.9 की औसत से रन बनाए हैं। उनसे आगे केवल कुमार संगकारा, स्टीव स्मिथ और जैक कैलिस हैं। संगकारा ने 57.4, स्मिथ ने 56.1 और कैलिस ने 55.4 की औसत से रन बनाए। सचिन तेंदुलकर का औसत भी विलियम्सन के बाद है। तेंदुलकर ने 53.8 की औसत से रन बनाए।
टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों का सर्वश्रेष्ठ औसत (कम से कम 9000 रन)
| बल्लेबाज |
औसत |
| कुमार संगकारा |
57.4 |
| स्टीव स्मिथ |
56.1 |
| जैक कैलिस |
55.4 |
| केन विलियम्सन |
54.9 |
| सचिन तेंदुलकर |
53.8 |
2 of 6
केन विलियम्सन
- फोटो : BCCI
विलियम्सन के तीनों प्रारूप में आंकड़े
विलियम्सन ने 105 टेस्ट मैचों में 54.88 की औसत से 9276 रन बनाए हैं। इनमें 33 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं। 251 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है। वहीं, 173 वनडे में उन्होंने 49.21 की औसत से 7235 रन बनाए हैं। इनमें 15 शतक और 47 अर्धशतक हैं। 148 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। टी20 में विलियम्सन ने 33.44 की औसत और 123.08 के स्ट्राइक रेट से 2575 रन बनाए हैं। इनमें 18 अर्धशतक शामिल हैं। 95 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। इतना ही नहीं, विलियम्सन टेस्ट मे 30 विकेट, वनडे में 37 विकेट और टी20 में छह विकेट भी ले चुके हैं।
3 of 6
टॉस के दौरान रोवमन पॉवेल और केन विलियम्सन
- फोटो : WI Cricket Twitter
विलियम्सन ने गुस्से का जवाब हमेशा बल्ले से दिया
विलियम्सन तीनों प्रारूप में न्यूजीलैंड की कप्तानी भी कर चुके हैं, लेकिन दबाव के चलते उन्होंने खुद को इस दायित्व से मुक्त कर दिया था। उनका नाम मौजूदा दौर के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में भी आता है, जिन्हें फैब-फोर कहा जाता है। इनमें विलियम्सन के अलावा, विराट कोहली, जो रूट और स्टीव स्मिथ शामिल हैं। हालांकि, इनमें सबसे ज्यादा विश्वसनीय बल्लेबाज विलियम्सन ही हैं। उन्हें उनके जेंटलमैन स्वभाव के लिए काफी पसंद किया जाता है। मैदान पर शायद ही कभी उन्हें किसी खिलाड़ी से उलझते हुए देखा गया। हर गुस्से का जवाब उन्होंने हमेशा अपने बल्ले से दिया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
| केन विलियम्सन |
371 |
19086 |
| रॉस टेलर |
450 |
18199 |
| स्टीफन फ्लेमिंग |
395 |
15289 |
| ब्रेंडन मैकुलम |
432 |
14676 |
| मार्टिन गप्टिल |
367 |
13463 |
| नाथन एस्टल |
308 |
11866 |
| टॉम लैथम |
271 |
10711 |
| मार्टिन क्रो |
220 |
10148 |
| जॉन राइट |
231 |
9225 |
| क्रिस केयर्न्स |
278 |
8204 |
| क्रेग मैकमिलन |
260 |
8010 |
| डेनियल विटोरी |
437 |
6929 |
| स्कॉट स्टायरिस |
248 |
6647 |
| ऐडम पेरोरे |
257 |
6179 |
| डेरिल मिचेल |
164 |
5720 |
4 of 6
केन विलियमसन
- फोटो : ICC/T20 World Cup
विलियम्सन के लिए 2019 रहा था खास
विलियम्सन न सिर्फ तेज गेंदबाजों को, बल्कि स्पिनर्स को भी उतना ही अच्छा खेलते हैं। वह सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले कीवी खिलाड़ी हैं। ओवरऑल वह पांचवें स्थान पर हैं। 2018 में वह इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने वाले न्यूजीलैंड के पहले कप्तान बने। वहीं, उसी साल उन्होंने अपनी टीम को पाकिस्तान में 49 साल में पहली टेस्ट सीरीज जीत दिलाई। इसके बाद 2019 में वह न्यूजीलैंड के लिए 20 टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने। विलियम्सन के लिए साल 2019 शानदार रहा था। 2019 वनडे विश्व कप में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। हालांकि, उनकी कप्तानी में फाइनल में कीवियों को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
5 of 6
केन विलियमसन
- फोटो : BlackCaps
2021 में अपनी टीम को बनाया था विश्व चैंपियन
इसके बाद 2021 में उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के डेब्यू सीजन का खिताब जीता। फाइनल में उनकी टीम ने भारत को हराया था। इसके बाद 2021 में ही उनकी टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। विलियम्सन उन खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिन्होंने टेस्ट डेब्यू पर शतक जमाया था। विलियम्सन ने फिलहाल राष्ट्रीय टीम से दूरी बनाई हुई है और वह न्यूजीलैंड क्रिकेट के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी हिस्सा नहीं हैं।