फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जोश' में कंगारू गेंदबाज, मैदान पर उतरने से पहले कप्तान कोहली को दे डाली सख्त चेतावनी

Mon, 03 Dec 2018 08:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
josh hazlewood says we need some plans to take down virat kohli
hazlewood vs kohli

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के उपकप्तान और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का कहना है कि टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेशक मजबूत हो, लेकिन विराट कोहली पर दबाव बनाकर उसे काबू में किया जा सकता है। गौरतलब है कि कोहली ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे 692 रन बनाए थे, जिसमें चार शतक भी शामिल थे।

josh hazlewood says we need some plans to take down virat kohli
josh hazlewood

छह दिसंबर से शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले हेजलवुड ने कहा, 'कप्तान कोहली ने पिछले एक साल में काफी टेस्ट क्रिकेट मैच खेले हैं, लेकिन इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया और सिर्फ विराट कोहली ही चमके। दूसरे बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सके।'

josh hazlewood says we need some plans to take down virat kohli
virat kohli sad

हेजलवुड ने कहा, 'कोहली के बल्ले को खामोश रखने के लिये उनकी टीम योजना बना रही है। कोहली को आउट करने के लिए उन्हें कई तरीके आजमाने पड़ेंगे। हालांकि उन तरीकों में छींटाकशी शामिल नहीं है। हेजलवुड ने कहा, 'कोहली को इस तरह की चीजें नहीं उकसा सकतीं। मैं उन्हें गेंदबाजी करते समय चुप ही रहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
josh hazlewood says we need some plans to take down virat kohli
virat kohli

गौरतलब है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की गैर-मौजूदगी टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आ रही है, लेकिन हेजलवुड ने कहा कि यह बराबरी की सीरीज होगी। हेजलवुड ने कहा कि हमारा सामना दुनिया की नंबर एक टीम से है, ऐसे में हम टीम इंडिया के खिलाफ पूरा जोर लगाकर खेलेंगे।

विज्ञापन
josh hazlewood says we need some plans to take down virat kohli
pakistan vs australia

हेजलवुड ने कहा, 'हमारे पास ऐसी आक्रामक गेंदबाजी है जो किसी भी टीम को परेशानी में डाल सकती है। हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ वह लय कायम रखना चाहेंगे जो एशेज में थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed