फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में खेलकर सीखे बल्लेबाजी के गुर, अब टीम इंडिया के लिए बड़ा सिरदर्द बन गए बटलर

Wed, 04 Jul 2018 05:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 05:30 AM IST
विज्ञापन
jos buttler played incredible innings against india in first t20i
जोस बटलर

टीम इंडिया ने मंगलवार को पहले टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड को आसानी से 10 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 18.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ब्लू ब्रिगेड भले ही आसानी से पहला मैच जीतने में कामयाब हुई हो, लेकिन उसे शुरुआत में जोस बटलर से काफी डर लगा था। बटलर यह वही बल्लेबाज है, जिसने आईपीएल में गुर सीखे और अब टीम इंडिया के लिए ही सिरदर्द बन चुके हैं।

jos buttler played incredible innings against india in first t20i
जोस बटलर

जोस बटलर इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल की पिछली आठ पारियों में सातवां अर्धशतक जमाया। बड़ी बात यह रही कि बटलर ने सिर्फ 29 गेंदों में फिफ्टी जमाई। यह बटलर के टी-20 इंटरनेशनल करियर की सातवीं हाफ सेंचुरी है।

jos buttler played incredible innings against india in first t20i
jos buttler

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स पर ध्यान दें तो बटलर ने पिछली 14 पारियों में 10 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। उन्होंने आईपीएल में क्रमशः 67, 51, 82, 95*, 94*, 39 रन की पारियां खेली। टेस्ट में क्रमशः 14, 67, 80* रन और वन-डे में क्रमशः 9, 91*, 11, 54*, 110* रन की पारियां खेली। इसका मतलब बटलर ने सभी प्रारूपों में मिलाकर 108 की औसत से 864 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
jos buttler played incredible innings against india in first t20i
jos buttler

बटलर को यह धमाकेदार फॉर्म इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के दौरान ही मिली थी। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले बटलर आईपीएल के शुरुआती मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन ओपनिंग पर आते ही वह अलग मूड में आए और लगातार 5 अर्धशतक ठोक दिए। उन्होंने आईपीएल में 500 से अधिक रन बनाए।

विज्ञापन
jos buttler played incredible innings against india in first t20i
जोस बटलर

जोस बटलर ने मंगलवार को टीम इंडिया के खिलाफ ओपनिंग करते हुए फिफ्टी जमाई और एक मजेदार आंकड़ा अपने साथ जोड़ लिया। बटलर ने अब तक टी-20 इंटरनेशनल में तीन पारियों में ओपनिंग की और हर बार उन्होंने पचासा जड़ा। बटलर ओपनिंग पर अपनी पहली तीन पारियों में अर्धशतक लगाने वाले विश्व के दूसरे सलामी बल्लेबाज बने। इससे पहले साल 2010 में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने यह कारनामा कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed