WWE के सुपरस्टार जॉन सीना जल्द ही एक नए क्लब में रेसलिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। पिछले कुछ समय में बुलेट क्लब ने काफी चर्चा बटोरी है और इसमें सीना के हिस्सा लेने की अफवाहें भी जोरों पर है। अब रेसलिंग सुपरस्टार जॉन सीना ने क्लब से जुड़ने के बारे में अपने प्रतिक्रिया दी है।
वैसे आपको बता दें कि WWE में कभी भी बुलेट क्लब को देखा नहीं गया है। जब रॉ में जिमी जैकब ने इसे बनाने की कोशिश की तो कंपनी ने उन्हें जल्द ही रिलीज कर दिया। इसके बाद यंग बक्स और बुलेट क्लब ने टू स्वीट का साइन इस्तेमाल किया, लेकिन बाद में उन्होंने वन स्वीट के साइन को अपना बनाया।
अब WWE के पास बुलेट क्लब का दूसरा वर्जन है, जिसे बैलर क्लब के नाम से भी जाना जाता है। इस क्लब में फिन बैलर, कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज हैं। जब सीना से पूछा गया कि क्या वो बुलेट क्लब का हिस्सा बनेंगे, तो सीना से साफ कहा कि बुलेट क्लब एक इलीट ऑर्गेनाइजेशन है और उन्हें नहीं पता कि क्लब उन्हें शामिल करेगा या नहीं।' सीना अब दिग्गज हो चुके हैं और ऐसे में उनको हिस्सा बनाने का फैसला लेना कड़ा होगा।
बता दें कि इस सप्ताह की रॉ के एपिसोड में बैलर क्लब का मैच हुआ था। फिन बैलर, एंडरसन और ल्यूक गैलोज ने रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और जेसन जॉर्डन के खिलाफ जीत दर्ज की थी।
5 of 5
जॉन सीना और शाहरुख खान
- फोटो : File
खैर, अब 16 बार के सुपरस्टार जॉन सीना 30 मेंस रॉयल रंबल मैच का हिस्सा है। इससे पहले जॉन सीना को सर्वाइवर सीरीज और क्रिसमस पर हुए रॉ के एपिसोड पर देखा गया था, जहां उन्होंने इलायस के खिलाफ मैच जीता था। रॉयल रंबल 28 जनवरी (भारत में 29 जनवरी) को होने वाली है।