फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहाणे के चयन को लेकर कप्तान कोहली ने कसा तंज, आलोचकों को दिया यह करारा जवाब

Sat, 13 Jan 2018 10:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
Indvsa 2nd Test: virat Kohli says its Funny, people who wanted Rahane out now want him in 
विराट-रहाणे

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आलोचकों पर निशाना साधते हुए अंजिक्य रहाणे को लेकर बहुत बड़ी बात कही है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टैस्ट मैच से अजिंक्य रहाणे को बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठाने वाले आलोचकों को तंज कसा है। 

Indvsa 2nd Test: virat Kohli says its Funny, people who wanted Rahane out now want him in 
विराट कोहली - फोटो : ani

विराट ने तंज कसते हुए कहा कि जो उनके रहाणे को टीम से बाहर चाहते थे अब वे ही उनकी वापसी के लिए होहल्ला मचा रहे हैं। कोहली ने दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'यह दिलचस्प है कि हफ्ता भर में या पांच दिन में चीजें कैसे बदल जाती हैं। पहले टैस्ट मैच से पहले कोई नहीं सोच रहा था कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए और अचानक लोग दूसरे विकल्प को देखने लगे।'

Indvsa 2nd Test: virat Kohli says its Funny, people who wanted Rahane out now want him in 
विराट कोहली

कोहली ने कहा कि रोहित शर्मा को उनकी वर्तमान फार्म के कारण टीम में लिया गया। उन्होंने कहा, 'मैं रोहित शर्मा को उन पर तरजीह देने के कारणों के बारे में पहले ही कह चुका हूं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि अंजिक्य इस मैच में नहीं खेलेगा। अभी सभी विकल्प खुले हैं और हम अभ्यास के बाद फैसला करेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indvsa 2nd Test: virat Kohli says its Funny, people who wanted Rahane out now want him in 
विराट कोहली

हांलाकि, कप्तान विराट ने संकेत दिए कि प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, 'जहां तक सलामी जोड़ी की बात है तो हम अभ्यास सत्र के बाद इस पर फैसला करेंगे। हम कुछ अलग कर सकते हैं लेकिन अभी वास्तव में घबराने की जरूरत नहीं है।' कोहली ने कहा कि पिच में काफी तेजी और उछाल हो सकती है लेकिन यह न्यूलैंड्स के विकेट की तरह ज्यादा हरा नहीं है। 

विज्ञापन
Indvsa 2nd Test: virat Kohli says its Funny, people who wanted Rahane out now want him in 
रोहित और रहाणे

गौरतलब है कि पहले टेस्ट में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन ना करने वाले 'हिटमैन' रोहित शर्मा और अंजिक्य रहाणे को लेकर कयास लगाया जा रहा है इन दोनों में किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। हालांकि, इस बात का पता मैच के दिन ही चलेगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पिछले सीजन में अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अजिंक्य रहाणे विदेशों में अच्छा प्रदर्शन रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed