फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला क्रिकेट में बदलाव को लेकर झुलन ने कही दिल छू लेने वाली बात

Wed, 07 Nov 2018 04:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Nov 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
Jhulan Goswami reflects on evolution of women cricket

'बंक बेड' और ट्रेन में बिना आरक्षण के यात्रा करने से लेकर बिजनेस क्लास के हवाई सफर और पांच सितारा होटलों में रहने तक महिला क्रिकेट में भारी बदलाव आए हैं, जिसकी साक्षी रही हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी। 


 

Jhulan Goswami reflects on evolution of women cricket
झूलन गोस्वामी

महिला वनडे क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाली एकमात्र गेंदबाज झूलन ने नौ नवंबर से वेस्टइंडीज में शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप से पहले आईसीसी के लिए अपने कॉलम में लिखा, 'मुझे याद है कि 2005 में पहले विश्व कप में हम बंक बेड में रहते थे। घरेलू मैचों के लिए बिना रिजर्वेशन के ट्रेन में सफर किया और ऐसे मैदानों पर खेला जिन पर घायल होने का काफी जोखिम रहता था। हम कई टूर्नामेंटों में डोरमेट्री में भी रहे और जमीन पर गादी डालकर सोए। जब मैंने खेलना शुरू किया था, तब से आज तक महिला क्रिकेट में काफी बदलाव आए हैं।'

Jhulan Goswami reflects on evolution of women cricket
झूलन गोस्वामी

विश्व कप के मैच नौ से 18 नवंबर तक गयाना और सेंट लूसिया में खेले जाएंगे। दोनों सेमीफाइनल और फाइनल क्रमश: एंटीगा में 22 और 24 नवंबर को होंगे। झूलन ने कहा, 'मैं 2009 में पहले टी-20 विश्व कप से अब तक सारे खेलती आई हूं। पहले पुरुष विश्व कप के साथ टूर्नामेंट होता था लेकिन उसमें पुरुषों के टूर्नामेंट के आगे महिलाओं का खेल दब जाता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhulan Goswami reflects on evolution of women cricket
झूलन गोस्वामी

अगस्त में वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने वाली झूलन ने कहा, 'सेमीफाइनल से पहले लोगों को महिलाओं के टूर्नामेंट के बारे में पता ही नहीं होता था क्योंकि सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल का ही प्रसारण होता था लिहाजा हमें वह प्रचार नहीं मिल पाता था जो मिलना चाहिए।'

विज्ञापन
Jhulan Goswami reflects on evolution of women cricket
jhulan goswami
 उन्होंने कहा कि 2017 विश्व कप अब तक का सर्वश्रेष्ठ था लेकिन बदलाव 2009 के बाद से ही आने शुरू हो गए थे। उन्होंने कहा, 'आईसीसी द्वारा आयोजित 2009 विश्व कप पहला महिला क्रिकेट टूर्नामेंट था। अचानक हमें सर्वश्रेष्ठ होटल, मैदान और दैनिक भत्ता मिलने लगा। घरेलू टूर्नामेंटों में भी बीसीसीआई ने हवाई यात्रा की सुविधाएं दी।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed