{"_id":"5a798f794f1c1b84268b8cb2","slug":"five-best-comments-of-virat-kohli-which-cought-on-stump-mic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टंप माइक में कैद हुए विराट कोहली के 5 सबसे ज्यादा विवादित कमेंट्स ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टंप माइक में कैद हुए विराट कोहली के 5 सबसे ज्यादा विवादित कमेंट्स
विकास कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Feb 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे अक्सर अपने मजाकिए कमेंट्स और स्पिनरों को सलाह देते हुए सुनाई देते हैं। लेकिन वहीं, मौजूदा कप्तान विराट कोहली धोनी के उलट आक्रामक टिप्पणियां करते हुए सुनाई देते हैं। अपने इन्हीं कमेंट्स की वजह से कोहली कई बार आलोचना का शिकार भी हो चुके हैं। आइए जानते हैं उनके 5 ऐसे ही विवादित कमेंट्स के बारे में जो सुर्खियां बनीं...
फाफ डु प्लेसी
- फोटो : file
दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच खेले गए सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन चायकाल के समय प्रोटियाज टीम 182/2 रन बना चुकी थी। लेकिन इसके बाद अचानक मैच में टीम इंडिया अपनी जबरदस्त फील्डिंग की बदौलत वापसी करने में कामयाब रहती है।
अफ्रीका के दो बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटते हैं। खास बात यह रहती है कि इन दोनों रन आउट में दोषी की भूमिका में कप्तान डु प्लेसी शामिल होते हैं। पहले हार्दिक पंड्या हाशिम अमला को अपनी गेंदबाजी में रन आउट करने में कामयाब रहते हैं। इसके बाद वेर्नोन फिलेंडर भी रन आउट होकर पवेलियन लौट जाते हैं।
इसके बाद स्लिप में फील्डिंग कर रहे कोहली माइंड गेम खेलना शुरू करते हैं। वह कहते हुए सुनाई देते हैं 'कप्तान फैसला करने में दो गलती कर चुका है।'

डीन एल्गर
- फोटो : bcci
केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में रोहित शर्मा गली में हाशिल अमला का बेहतरीन कैच पकड़ते हैं। कैच थोड़ा नीचे पकड़ा था, जिसे लेकर फील्ड अंपायर थर्ड अंपायर से सहायता मांगते हैं। इस बीच द. अफ्रीकी ओपनर डीन एल्गर रोहित शर्मा को बेईमान कहते हुए सुनाई देते हैं।
इसके बाद दूसरे टेस्ट में जब एल्गर बल्लेबाजी करने आते हैं तो कोहली कई बार चिल्लाते हुए सुनाई देते हैं, 'तुम लोगों को बेईमान कहते हो, तुमने रोहित को बेईमान कहा।'
इसके बाद दूसरे टेस्ट में जब एल्गर बल्लेबाजी करने आते हैं तो कोहली कई बार चिल्लाते हुए सुनाई देते हैं, 'तुम लोगों को बेईमान कहते हो, तुमने रोहित को बेईमान कहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट बनाम फॉल्कनर
- फोटो : file
2016 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली अपनी लाइफ के सबसे बेहतरीन फॉर्म में थे। मेलबर्न में खेले गए वन-डे मैच में कोहली से कंगारू तेज गेंदबाज फॉल्कनर भिड़ जाते हैं। 35वें ओवर में कोहली उनकी गेंद पर आगे बढ़कर ऑफ साइड में चौका मारने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। इस पर फॉल्कनर कोहली से कहते हैं 'तुम मेरी बॉल को वहां मारना चाहते हो, लेकिन तुम्हारे बस की बात नहीं है।'
इस पर कोहली साफ कहते हुए सुनाई देते हैं 'मैंने तुम्हारी गेंदों पर कई बार वहां शॉट मारा है, बकवास करके अपना टाइम मत खराब करो, जाओ बॉलिंग करो।'
इस पर कोहली साफ कहते हुए सुनाई देते हैं 'मैंने तुम्हारी गेंदों पर कई बार वहां शॉट मारा है, बकवास करके अपना टाइम मत खराब करो, जाओ बॉलिंग करो।'
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल
- फोटो : bcci
द. अफ्रीका के खिलाफ पहले वन-डे में युजवेंद्र चहल अफ्रीका बल्लेबाज एंडिले फेहलुकवायो को गेंदबाजी कर रहे होते हैं। इसी बीच कोहली कहते हुए सुनाई देते हैं '6 बॉल समझने में ही निकाल देगा।' बता दें कि इस मैच में भारतीय स्पिनरों की गेंद को समझने में अफ्रीकी बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा तकलीफ हो रही थी।
Dhoni behind the stumps is hilarious. pic.twitter.com/ntJubXMgoQ
— dogu (@HusnKaHathiyar) February 2, 2018