वेस्टइंडीज-भारत के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच के चौथे दिन जेरमी ब्लैकवुड डैरेन ब्रावो के कनकशन सब्सिट्यूट के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे। अंपायर्स ने ब्लैकवुड को बल्लेबाजी करने की इजाजत दी। उन्होंने इस मौके का अभी तक अच्छा फायदा उठाया और चौथे दिन लंच के बाद वह 38 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट होकर पविलियन लौट गए।
2 of 4
डैरेन ब्रावो
- फोटो : social Media
जमैका टेस्ट के तीसरे दिन के आखिरी ओवर में जसप्रीत बुमराह की बाउंसर ब्रावो के हेलमेट पर लगी थी। ब्रावो लाइन से हटना चाह रहे थे, लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाए। उन्होंने वह पूरा ओवर खेला और चौथे दिन भी बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि वह सिर्फ तीन ओवर तक ही खेल पाए थे कि गेंद लगने का असर नजर आने लगा। ब्रावो ने अपने तीसरे दिन के स्कोर (18) में पांच रन और जोड़े और उसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए।
3 of 4
जेरमी ब्लैकवुड
- फोटो : social Media
शुरुआत में ब्लैकवुड जमैका टेस्ट के लिए वेस्ट इंडीज की टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन आईसीसी के नए नियम सामने आने के बाद स्थानीय खिलाड़ी ब्लैकवुड को बुलाया गया। ब्लैकवुड ने इससे पहले वेस्ट इंडीज के लिए 27 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने पिछला टेस्ट अक्टूबर-नवंबर 2017 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। पिछले महीने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशाने पहले कनकशन सब्सिट्यूट खिलाड़ी बने थे। उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में स्टीव स्मिथ की जगह ली थी।
4 of 4
जेरमी ब्लैकवुड
- फोटो : social Media
यह सीरीज टेस्ट चैंपियनशिप के अंर्तगत खेली जा रही है। इसमें आईसीसी नए नियमों के तहत सिर या गर्दन में चोट खाने वाले खिलाड़ी की जगह टीम वैकल्पिक खिलाड़ी मैदान में उतर सकता है। पहले चोटिल खिलाड़ी की जगह मैदान में उतरने वाला खिलाड़ी सिर्फ क्षेत्ररक्षण कर सकता था, लेकिन अब मैच में पूर्ण रूप से भाग ले सकता है।