फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's T20 World Cup: बल्लेबाज जेमिमा ने सुरक्षा गार्ड संग किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 28 Feb 2020 08:46 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 28 Feb 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
Jemimah Rodrigues Busting Moves With Off Duty Security Guar Get Kartik Aaryan's Attention
Jemimah Rodrigues - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2020 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर अपना विजयी सफर जारी रखा है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में चार रन से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इससे पहले महिला टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हराया था। इस जीत के बीच टीम इंडिया की एक धाकड़ बल्लेबाज का डांस वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी जेमिमा रॉड्रिग्स सिक्योरिटी गार्ड के साथ डांस कर रही हैं।

Jemimah Rodrigues Busting Moves With Off Duty Security Guar Get Kartik Aaryan's Attention
Jemimah Rodrigues - फोटो : सोशल मीडिया
जेमिमा रॉड्रिग्स के इस डांस का वीडियो आईसीसी ने ट्विटर पर शेयर किया है। जेमिमा सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म लव आजकल-2 के गाने 'ट्विस्ट' पर डांस कर रही हैं। जिसका स्टेप जेमिमा ने सिक्योरिटी गार्ड को भी सिखाया। 
 
 
Jemimah Rodrigues Busting Moves With Off Duty Security Guar Get Kartik Aaryan's Attention
शेफाली वर्मा - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 129 रन ही बना पाई। इस मुकाबले में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 34 गेंद में 46 रन की शानदारी पारी खेली। अपनी इस धमाकेदार पारी के लिए लगातार दूसरी बार उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jemimah Rodrigues Busting Moves With Off Duty Security Guar Get Kartik Aaryan's Attention
जेमिमा रॉड्रिग्ज - फोटो : सोशल मीडिया

टी-20 विश्वकप न्यूजीलैंड के खिलाफ जेमिमा का बल्ला कुछ खास नहीं कर सका। न्यूजीलैंड के खिलाफ जेमिमा महज 10 रन ही बना पाई। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 33 गेंदों में 26 रन बनाए थे वहीं बांग्लादेश के खिलाफ वह 37 गेंदों में 34 रन बनाकर रन आउट हुई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed