जयदेव उनादकट की जबरदस्त गेंदबाजी के दम पर सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में गुजरात को 92 रनों से हरा दिया। बुधवार को मैच के आखिरी दिन सौराष्ट्र ने रोमांचक जीत के साथ फाइनल में भी प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना अब बंगाल से होगा।
2 of 5
जयदेव उनादकट
- फोटो : ट्विटर
हालांकि इस मैच के असली हीरो रहे बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट, जिन्होंने सेमीफाइनल की दोनों पारियां मिलाकर कुल दस विकेट चटकाए। दूसरी पारी में उन्होंने पार्थिव (93) और चिराग गांधी (96) समेत गुजरात के कुल सात खिलाड़ियों को आउट किया।
3 of 5
जयदेव उनाद्कत
- फोटो : social media
28 वर्षीय गेंदबाज ने मैच में दस विकेट के साथ ही रणजी इतिहास का 21 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वे अब रणजी के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनादकट ने सौराष्ट्र की तरफ से पूरे सीजन में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए सेमीफाइनल तक 65 विकेट चटकाए और कर्णाटक के तेज गेंदबाज डोडा गणेश (63) का 1998-99 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी (64) को भी पीछे छोड़ दिया।
4 of 5
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : सोशल मीडिया
बाएं हाथ का यह गेंदबाज अब रणजी में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। फिलहाल यह रिकॉर्ड अभी भी स्पिन गेंदबाज आशुतोष अमन के नाम पर दर्ज है जिन्होंने 2018-19 में 68 विकेट चटकाए थे।
5 of 5
जयदेव उनादकट
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं उनादकट अब लक्ष्मीपति बालाजी और अनिकेत चौधरी के बाद रणजी के एक सीजन में सात बार पांच विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।