फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणजी ट्रॉफी: जयदेव उनादकट ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड, सेमीफाइनल में झटके 10 विकेट

Wed, 04 Mar 2020 04:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 04 Mar 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
jaydev unadkat breaks 21 year old record of Dodda Ganesh of taking most wickets in ranji season
जयदेव उनादकट - फोटो : ESPN

जयदेव उनादकट की जबरदस्त गेंदबाजी के दम पर सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में गुजरात को 92 रनों से हरा दिया। बुधवार को मैच के आखिरी दिन सौराष्ट्र ने रोमांचक जीत के साथ फाइनल में भी प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना अब बंगाल से होगा।

jaydev unadkat breaks 21 year old record of Dodda Ganesh of taking most wickets in ranji season
जयदेव उनादकट - फोटो : ट्विटर

हालांकि इस मैच के असली हीरो रहे बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट, जिन्होंने सेमीफाइनल की दोनों पारियां मिलाकर कुल दस विकेट चटकाए। दूसरी पारी में उन्होंने पार्थिव (93) और चिराग गांधी (96) समेत गुजरात के कुल सात खिलाड़ियों को आउट किया।

jaydev unadkat breaks 21 year old record of Dodda Ganesh of taking most wickets in ranji season
जयदेव उनाद्कत - फोटो : social media

28 वर्षीय गेंदबाज ने मैच में दस विकेट के साथ ही रणजी इतिहास का 21 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वे अब रणजी के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनादकट ने सौराष्ट्र की तरफ से पूरे सीजन में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए सेमीफाइनल तक 65 विकेट चटकाए और कर्णाटक के तेज गेंदबाज डोडा गणेश (63) का 1998-99 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी (64) को भी पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
jaydev unadkat breaks 21 year old record of Dodda Ganesh of taking most wickets in ranji season
रणजी ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया

बाएं हाथ का यह गेंदबाज अब रणजी में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। फिलहाल यह रिकॉर्ड अभी भी स्पिन गेंदबाज आशुतोष अमन के नाम पर दर्ज है जिन्होंने 2018-19 में 68 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन
jaydev unadkat breaks 21 year old record of Dodda Ganesh of taking most wickets in ranji season
जयदेव उनादकट - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं उनादकट अब लक्ष्मीपति बालाजी और अनिकेत चौधरी के बाद रणजी के एक सीजन में सात बार पांच विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed