फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुपा रुस्तम बुमराह: दुनिया से छिपाई लव स्टोरी, कभी जाहिर नहीं होने दिया संजना संग अफेयर

Mon, 15 Mar 2021 04:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 15 Mar 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah Sanjana Ganesan wedding news couple tie knot in Goa in private ceremony
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेसन - फोटो : twitter@Jaspritbumrah93

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आज (15 मार्च) स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन संग सात फेरे ले लिए। आज गोवा में बेहद करीबी मेहमानों के बीच दोनों की शादी हुई। सूत्रों के अनुसार, शादी से पहले की सारी रस्में रविवार को ही पूरी हो गई थीं।

Jasprit Bumrah Sanjana Ganesan wedding news couple tie knot in Goa in private ceremony
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन - फोटो : इंस्टाग्राम

शादी में खास रिश्तेदार ही शरीक हुए, जिन्हें मोबाइल फोन ले जाने की भी इजाजत नहीं थी। एक समाचार चैनल की खबर की मानें तो इस शादी में सिर्फ 20 मेहमान ही शामिल हुए। कोविड-19 महामारी के चलते ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित नहीं किया गया था।

Jasprit Bumrah Sanjana Ganesan wedding news couple tie knot in Goa in private ceremony
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन - फोटो : social media

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले अचानक छुट्टी लेने के बाद जस्सी की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा था। पहले एक साउथ अभिनेत्री से उनका नाम जुड़ा, लेकिन बाद में संजना से शादी की खबरें वायरल होने लगीं। दिलचस्प है कि अबतक दोनों की ओर से न तो पुष्टि की गई है और न ही खंडन। अब शादी के बाद बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीरें शेयर की हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

विज्ञापन
विज्ञापन
Jasprit Bumrah Sanjana Ganesan wedding news couple tie knot in Goa in private ceremony
शादी का दावा करता स्पोर्ट्सकीड़ा का ट्वीट - फोटो : ट्विटर

प्रोफेशनल जिंदगी के अलावा दोनों को कभी सार्वजनिक स्थान पर साथ नहीं देखा गया। न ही इससे पहले किसी मीडिया रिपोर्ट में दोनों के अफेयर की बात सामने आई थी। सबसे पहले स्पोर्टसकीड़ा ने दोनों की शादी की खबर चलाई थी। 28 वर्षीय संजना गणेशन एक क्रिकेट एंकर/प्रेजेंटर हैं। पिछले कुछ समय से वह कई टूर्नामेंटों का हिस्सा रही हैं। वह आईपीएल में सक्रिय रहने के साथ ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ भी जुड़ी रही हैं।



विज्ञापन
Jasprit Bumrah Sanjana Ganesan wedding news couple tie knot in Goa in private ceremony
संजना गणेशन - फोटो : social media

संजना आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से लेकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तक होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा संजना कोलकाता नाइट राइडर्स की एंकर भी रहीं। संजना ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब जीता। वैसे उन्होंने एमटीवी के रिएलिटी शो स्पिलिट्स विला से टीवी पर अपना डेब्यू किया था। संजना पुणे की मशहूर यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाया और साल 2014 में वो मिस इंडिया के फाइनल तक पहुंचीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed