टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, बुमराह ने फाइनल मैच में पाकिस्तान के शतकवीर बल्लेबाज फखऱ जमान को आउट कर दिया था, मगर अंपायर ने उसे नो बॉल करार दिया। इसके बाद जमान ने जमकर रन कूटे और फाइनल में मैन ऑफ दे मैच भी बने।
ट्रोल करने पर बुमराह ने पुलिस को किया बोल्ड, याद दिलाई देशभक्ति
2 of 5
जयपुर पुलिस का विज्ञापन
- फोटो : Twitter
इसके बाद राजस्थान की ट्रैफिक पुलिस ने सड़क नियम समझाने के लिए नायाब तरीका ढूंढ निकाला। पुसिल ने शहर में बुमराह की 'नो बॉल' के बोर्ड लगवा कर लिख दिया 'लाइन पार न करें। लाइन पार करना बेहद महंगा पड़ सकता है।' इसके बाद इस तरह के होर्डिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। जयपुर की ट्रैफिक पुलिस ने हार का जिम्मेदार बुमराह को दर्शाया।
ट्रोल करने पर बुमराह ने पुलिस को किया बोल्ड, याद दिलाई देशभक्ति
मैच में जब बुमराह के गेंद पर धोनी ने जमान का कैच लपका, तो वो सिर्फ 3 रन बनाकर खेल रहे था। अंपायर ने इस गेंद को चेक किया तो टीवी स्क्रीन में यह नो बॉल नजर आई। इस जीवनदान का भरपूर लाभ उठाते हुए फखर जमान ने 114 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसके चलते पाकिस्तान ने 180 रनों की बड़ी जीत दर्ज की।
ट्रोल करने पर बुमराह ने पुलिस को किया बोल्ड, याद दिलाई देशभक्ति
4 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : The Quint
इस ट्रोल के बाद बुमराह ने ट्वीट कर कहा, "शाबाश जयपुर पुलिस। यह दिखाता है कि देश के लिए सबकुछ संभव करने के बाद भी लोग आपको कितनी इज्जत देते हैं।"
ट्रोल करने पर बुमराह ने पुलिस को किया बोल्ड, याद दिलाई देशभक्ति
टीम इंडिया फिलहाल वेस्टइंडीज के दौरे पर है। चयनकर्ताओं ने इस सीरीज में बुमराह को आराम दिया है। बुमराह श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में वापसी कर सकते हैं। तब तक वो अपने ओवर स्टैपिंग की दिक्कत को दुरुस्त कर सकते हैं। वैसे, जयपुर पुलिस ने जो किया वो ठीक नहीं है। हर खिला़ड़ी अपने देश की जीत के लिए खेलता है। किसी को इस तरह खलनायक बना देना ठीक नहीं।