बारिश के चलते दूसरा टी-20 रद्द होने के कारण भारत दो मैचों की टी-20 सीरीज 0-1 से गंवा बैठा। इंडिया ने टॉस जीत कर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और कैरेबियाई टीम 143 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत को इस मैच में सिर्फ दो ओवर ही बल्लेबाजी का मौका मिला।
मगर इस मैच के बाद कई मजेदार आंकड़े सामने आए। आप भी डालिए नजर:
बुमराह ने तोड़ा टी-20 इंटरनेश्नल क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 of 12
लेंडल सिमंस
- फोटो : getty
लेंडल सिमंस को अश्विन ने पांचवी बार आउट किया। इस ऑफ स्पिनर ने दूसरी बार इंटरनेश्नल टी-20 मैच में किसी खिलाड़ी की पांचवी बार पवेलियन भेजा। पहले खिलाड़ी एबी डीविलियर्स हैं।
बुमराह ने तोड़ा टी-20 इंटरनेश्नल क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 of 12
जॉनसन चार्ल्स
- फोटो : getty
टी-20 के पावर प्ले में जॉनसन चार्ल्स ने इंडिया के खिलाफ 110 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ पावरप्ले में इससे ज्यादा रन ऐरॉन फिंच (165) और डेविड वॉर्नर (113) ने ही बनाए हैं।
बुमराह ने तोड़ा टी-20 इंटरनेश्नल क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 of 12
टीम इंडिया
- फोटो : getty
ऐसा तीसरी बार हुआ है कि टी-20 मैच में भारत के चार बॉलरों ने दो या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। तीनों बार यह कारनामा 2016 में ही हुआ है। इससे पहले यह कभी नहीं हुआ।
बुमराह ने तोड़ा टी-20 इंटरनेश्नल क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 of 12
अमित मिश्रा
- फोटो : getty
24 रन देकर 3 विकट टी-20 इंटरनेश्नल में अमित मिश्रा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में 26 रन देकर 3 विकेट लिए थे।