फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया को लगा जोरदार झटका, एशेज सीरीज में नहीं खेलेगा स्टार गेंदबाज

Wed, 04 Oct 2017 12:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 04 Oct 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
james pattinson out of contention for ashes series due to back injury
जेम्स पैटिंसन - फोटो : ABC

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज से पहले जोरदार झटका लगा है। तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन पीठ में चोट के कारण एशेज सीरीज के दावेदारों से बाहर हो गए हैं। 

james pattinson out of contention for ashes series due to back injury
जेम्स पैटिंसन - फोटो : twitter

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मेडिकल स्टाफ ने इसकी पुष्टि की। बता दें कि पैटिंसन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं। पैटिंसन ने पीठ दर्द के बाद मैदान पर वापसी की, लेकिन वो गलत पैर के बल पर गेंदबाजी कर गए और उनकी पीठ दर्द की समस्या गंभीर हो गई, जिसके बाद वो एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। याद हो कि पीठ दर्द की समस्या के कारण पैटिंसन को बांग्लादेश और भारत दौरे के लिए नहीं चुना गया था। उन्हें इंग्लिश काउंटी सीजन और चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के दौरान पीठ दर्द की समस्या हुई थी। 

james pattinson out of contention for ashes series due to back injury
जेम्स पैटिंसन - फोटो : twitter

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के स्पोर्ट्स साइंस के प्रमुख एलेक्स कुंटोरिस ने कहा, 'इंग्लैंड से लौटने के बाद पैटिंसन को पीठ दर्द की समस्या हुई। हमने उन्हें बांग्लादेश दौरे के लिए बाहर रखने का फैसला किया ताकि उनके दर्द पर नजर रख सके। उन्होंने कुछ समय के बाद मैदान पर वापसी जरुर की, लेकिन अभी भी गेंदबाजी करते समय उन्हें पीठ दर्द हो रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
james pattinson out of contention for ashes series due to back injury
जेम्स पैटिंसन - फोटो : twitter

वहीं 27 वर्षीय तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन ने कहा, 'मैं बहुत निराश हूं कि अच्छा खेलने के बाद चोट की समस्या के कारण बाहर बैठना पड़ रहा है। मुझे सबसे ज्यादा निराशा इस बात की है कि घर में एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा नहीं बन सकूंगा।' 

विज्ञापन
james pattinson out of contention for ashes series due to back injury
जेम्स पैटिंसन - फोटो : twitter

पैटिंसन ने अब तक 17 टेस्ट खेले हैं, जिसमें करीब 26 की औसत से 70 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 27 रन देकर पांच विकेट लेना रहा, जो उन्होंने 2011 दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रिसबेन में लिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed