फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कप्तान कोहली को जेम्स एंडरसन की खुली चुनौती, बोले- लॉर्ड्स में करूंगा ऐसी हालत

Wed, 08 Aug 2018 01:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
james anderson will apply new tricks to get the wicket of virat kohli
जेम्स एंडरसन और विराट कोहली

इंग्लैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को खुली चुनौती दी है। एंडरसन ने कोहली को एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट में काफी परेशान किया था, लेकिन वह उनका विकेट लेने में कामयाब नहीं हुए थे। कोहली ने इस मैच में कुल 200 रन बनाए, लेकिन टीम इंडिया यह मुकाबला 31 रन से हार गई थी। याद हो कि 2014 में एंडरसन ने कोहली को कई बार अपना शिकार बनाया था।

james anderson will apply new tricks to get the wicket of virat kohli
जेम्स एंडरसन

36 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा कि वह नई ट्रिक अपनाकर कोहली को लॉर्ड्स में खूब परेशान करेंगे। एंडरसन ने अपने कॉलम में लिखा, 'विराट को गेंदबाजी करते समय मुझे काफी अच्छा लगा और मेरी योजनाएं कारगर रही। मैं उन्हें कई बार आउट कर सकता था। उनका कैच भी मेरी गेंद पर टपकाया गया। मुझे कहा गया कि पहली पारी में कोहली द्वारा बनाए 149 रन में से मेरी गेंदों पर केवल 17 रन बने। मगर सच्चाई यह है कि मुझे उनका विकेट नहीं मिला।'

james anderson will apply new tricks to get the wicket of virat kohli
विराट कोहली

एंडरसन ने आगे लिखा, 'विराट ने मैच में पहली पारी में शतक जबकि दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया। चूकि मैं उनका विकेट नहीं ले सका। अब लॉर्ड्स में मेरा पूरा ध्यान उन्हें खूब परेशान करने और उन्हें आउट करने पर रहेगा।' याद हो कि एंडरसन की गेंद पर डेविड मलान ने कोहली का कैच छोड़ा था। तब भारतीय कप्तान 21 रन बनाकर खेल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
james anderson will apply new tricks to get the wicket of virat kohli
विराट कोहली और जेम्स एंडरसन

एंडरसन ने हालांकि यह भी बताया कि वह विराट कोहली की काफी इज्जत करते हैं। उन्होंने अपने कॉलम में लिखा, 'मेरे और कोहली के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता जरूर है, लेकिन हम एक-दूसरे की काफी इज्जत करते हैं। कोहली विश्व के नंबर-1 बल्लेबाज हैं और मैं शीर्ष गेंदबाज'

विज्ञापन
james anderson will apply new tricks to get the wicket of virat kohli
team india test

बता दें कि इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 31 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 287 और 180 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया क्रमशः 274 और 162 रन बना सकी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed