{"_id":"597627bb4f1c1b673f8b4778","slug":"its-right-time-to-start-womens-ipl-says-indian-women-s-team-captain-mithali-raj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" BCCI के सामने मिताली राज ने रखी बड़ी मांग!!! ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI के सामने मिताली राज ने रखी बड़ी मांग!!!
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 25 Jul 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
मिताली राज
- फोटो : twitter
भारतीय महिला टीम क्रिकेट विश्व कप में दूसरी बार खिताब से वंचित रह गई लेकिन कप्तान मिताली राज का मानना है कि भारत में महिला क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है। टीम के दूसरी बार फाइनल में पहुंचने से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्लेटफॉर्म तैयार हो गया है।
BCCI के सामने मिताली राज ने रखी बड़ी मांग!!!
मिताली राज
- फोटो : ESPN
भारतीय कप्तान मिताली राज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की तरह महिलाओं के लिए टी-20 बिगबैश लीग या महिला आईपीएल लीग होनी चाहिए। इससे महिला क्रिकेटरों को ऐसी दबावपूर्ण स्थितियों से निपटना सीख पाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारी दो खिलाड़ी स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर बिग बैश लीग लीग में खेली हैं जिससे उन्हें अपना खेल सुधारने में बड़ी मदद मिली है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आईपीएल लीग शुरू करने का यह सही समय है।
BCCI के सामने मिताली राज ने रखी बड़ी मांग!!!
मिताली राज और हरमनप्रीत कौर
- फोटो : pti
कप्तान मिताली ने कहा, भारतीय टीम के पास पहली बार विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका था लेकिन फाइनल में इंग्लैंड के हाथों नौ रन से मिली हार के साथ सपना टूट गया। 229 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय महज 28 रनों के अंदर टीम ने अंतिम सात विकेट गंवा दिए। मिताली ने कहा, उनकी टीम की खिलाड़ियों ने महिला क्रिकेट के लिए रास्ते खोल दिए हैं और उन्हें अपने प्रदर्शन पर नाज होना चाहिए। मैंने लड़कियों में बदलाव आते देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI के सामने मिताली राज ने रखी बड़ी मांग!!!
मिताली राज
- फोटो : ESPN
इस टूर्नामेंट में वनडे क्रिकेट में विश्व में सबसे अधिक रन बनाने वालीं महिला क्रिकेटर बनीं 34 वर्षीय मिताली राज मानती हैं कि दबाव में बल्लेबाजी बिखर गई लेकिन फिर भी हमने टूर्नामेंट में जैसा प्रदर्शन किया उससे मुझे अपनी पूरी टीम पर गर्व है। सब बहुत नर्वस थीं और हार का भी यही कारण रहा लेकिन यह अनुभव की बात होती है कि मुश्किल और दबाव के बीच हम कितना धैर्य बनाए रखते हैं। लड़कियां ज्यादा अनुभवी नहीं थीं लेकिन उन्होंने संघर्ष का जो जज्बा दिखाया उसने दिल जीत लिया। हमारे पास बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
BCCI के सामने मिताली राज ने रखी बड़ी मांग!!!
2005 विश्वकप फाइनल में भारतीय टीम
मिताली ने कहा कि क्रिकेटप्रेमियों से बड़ी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। मुझे यकीन है कि बीसीसीआई को टीम पर नाज होगा। जब हम दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से पूल मैच में हार गए थे तब किसी ने नहीं सोचा होगा कि हम फाइनल में पहुंचेंगे। हमारी टीम फाइनल में पहुंची और मेजबान टीम को कड़ी टक्कर दी। मिताली को इस बात की भी तसल्ली है कि 2005 में जब पहली बार भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी तब एकतरफा हार मिली थी लेकिन इस बार हमने कड़ी टक्कर दी। 2005 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप में सेंचुरियन में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 98 रन से पराजित हो गई थी। उन्होंने कहा, ‘2005 के मुकाबले हमने अंत तक लड़ने का जज्बा दिखाया।’
भारतीय कप्तान ने पूनम राउत (86) और हरमनप्रीत कौर (51) की पारियों की सराहना की। दोनों के बीच तीसरे विकेट पर 95 रन की साझेदारी हुई। मिताली ने कहा कि पूनम ने बड़ी साहसिक पारी खेली। दोनों के बीच साझेदारी अहम थी। दोनों ने अच्छी नींव रख दी थी।
भारतीय कप्तान ने पूनम राउत (86) और हरमनप्रीत कौर (51) की पारियों की सराहना की। दोनों के बीच तीसरे विकेट पर 95 रन की साझेदारी हुई। मिताली ने कहा कि पूनम ने बड़ी साहसिक पारी खेली। दोनों के बीच साझेदारी अहम थी। दोनों ने अच्छी नींव रख दी थी।