भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज भले ही अपनी टीम को विश्व चैंपियन नहीं बना सकीं। लेकिन उनके सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। विश्वकप में उनका बल्ला खूब चला। वह विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में 409 दूसरे पायदान पर रहीं। विश्वकप के दौरान ही वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बनीं। इसके बाद एक और खबर आ रही है कि वो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया को विश्वचैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की राह पर चल दी हैं।
सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी की राह चलीं मिताली राज!
2 of 4
मिताली राज
- फोटो : रायटर
इन दिनों क्रिक्रेट खिलाड़ियों पर फिल्म बनाने का क्रेज तेजी पर है। महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर के जीवन पर सफल फिल्में बन चुकी हैं। इस लिस्ट में जुड़ने वाला नया नाम मिताली राज का है। राजस्थान में जन्मीं 34 वर्षीय मिताली के जीवन पर फिल्म बनाने का प्रस्ताव उनका पोर्टफोलियो देखने वाली कंपनी मेडलिन स्पोर्ट्स को मिले हैं।कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि मिताली और हरमनप्रीत के बारे में हमें पिछले कुछ दिनों में कई तरह के प्रस्ताव मिले हैं। एक प्रोडक्शन हाउस ने भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज पर बायोपिक बनाने की इच्छा जताई है।
सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी की राह चलीं मिताली राज!
एक पब्लिशंग हाउस ने उनकी ऑटोबायोग्राफी के प्रकाशन के अधिकार खरीदने का प्रस्ताव भी रखा है। मिताली पूरे विश्वकप के दौरान बल्लेबाजी से पहले अपने मन पर काबू करने और दबाव से बचने के लिए किताब पढ़ती दिखाई दीं। उनकी यह ट्रिक बेहद कारगर साबित हुई और वो विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी रहीं।
सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी की राह चलीं मिताली राज!
इसके अलावा मिताली और हरमनप्रीत को कई कॉर्पोरेट हाउस ने विज्ञापन के लिए भी ऑफर दिए हैं। जिनमें टू व्हीलर, एफएमसीजी और रीयल इस्टेट की जानी-मानी कंपनियां शामिल हैं। ये सभी इन दोनों खिलाड़ियों को अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाना चाहती हैं।