फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvENG: इशांत के इस रवैये से नाराज हुआ आईसीसी, ठोका भारी जुर्माना 

Sat, 04 Aug 2018 07:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
Ishant Sharma fined for animated celebration of devid Malan dismissal
इशांत शर्मा

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने इंग्लैंड को खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। बावजूद इसके टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 31 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस पूरे मुकाबले में इशांत ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 6 (1+5)  विकेट झटके, लेकिन इंशांत को ऐसा करना पड़ गया भारी और लग गया मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना। आइए जानते हैं पूरा मामलाः

Ishant Sharma fined for animated celebration of devid Malan dismissal
इशांत शर्मा

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पर इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान के विकेट का गलत तरीके से जश्न मनाने पर शनिवार को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। इशांत ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन कल मलान के आउट होने के बाद का गलत तरीके से जश्न मनाया था जिसके बाद जुर्माने के अलावा उनके नाम पर एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया।

Ishant Sharma fined for animated celebration of devid Malan dismissal
इशांत शर्मा और विराट कोहली - फोटो : file

आईसीसी ने जारी अपने बयान में कहा, 'आईसीसी के खिलाड़ियों की आचार संहिता के लेबल एक का उल्लंघन करने पर इशांत शर्मा पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ दिया गया है।' इशांत ने संहिता के अनुछेद 2.1.7 का उल्लंघन किया है जिसमें विरोधी खिलाड़ी के खिलाफ आउट होने पर गलत भाषा या इशारा करने पर सजा का प्रावधान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishant Sharma fined for animated celebration of devid Malan dismissal
इशांत शर्मा - फोटो : file

बयान में कहा गया, 'यह घटना कल खेल के पहले सत्र में घटी जब शर्मा मलान के बिल्कुल करीब जाकर जश्न मनाने लगे। मैच अधिकारियों को लगा कि उनकी यह हरकत विरोधी टीम के बल्लेबाज को आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकती थी।' दिन के खेल की समाप्ति के बाद इशांत ने आरोप को स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा लगाये गये जुर्माने को मान लिया।

विज्ञापन
Ishant Sharma fined for animated celebration of devid Malan dismissal
भारत बनाम इंग्लैंड

बता दें कि टीम इंडिया के एजबेस्टन में जीतने का सपना टूट गया। भारतीय टीम को छठी बार एजबेस्टन में शिकस्त झेलनी पड़ी। 'विराट ब्रिगेड' शनिवार को 194 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 31 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed