फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब क्रिकेट पर पड़ा कश्मीर के बिगड़े हालात का असर, पठान से फौरन घाटी छोड़ने की अपील

Sun, 04 Aug 2019 03:20 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 04 Aug 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
Irfan Pathan and 100 other cricketers asked to leave Jammu and Kashmir at the earliest
इरफान पठान - फोटो : social Media

भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के अन्य सहयोगी स्टाफ से अनुरोध किया गया है कि, भारत सरकार द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों के मद्देनजर वे सभी जल्द से जल्द से घाटी छोड़ दें। पठान जम्मू-कश्मीर टीम से जुड़े हुए हैं। कोच मिलाप मेवड़ा और ट्रेनर सुदर्शन वीपी भी रविवार को राज्य छोड़ सकते हैं।



द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जेकेसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैयद आशिक हुसैन बुखारी ने कहा कि, पठान और अन्य सहायक कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर छोड़ने की सलाह दी गई है। वे रविवार को घाटी से उड़ान भरेंगे। टीम के चयनकर्ताओं को भी अपने-अपने स्थानों के लिए रवाना होने के लिए कहा गया है।

Irfan Pathan and 100 other cricketers asked to leave Jammu and Kashmir at the earliest
रणजी ट्रॉफी

यह घरेलू सत्र से पहले जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि 17 अगस्त से दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। इसके बाद 50 ओवर का घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी भी खेला जाएगा और रणजी ट्रॉफी का लीग राउंड नौ दिसंबर से शुरू होने वाला है।

राज्य में मची उथल-पुथल ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के सभी क्रिकेट गतिविधियों को निलंबित करने और यहां तक कि 100 से अधिक क्रिकेटर्स को घर भेजने के लिए मजबूर किया है, जो श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में डेरा डाले हुए थे।

Irfan Pathan and 100 other cricketers asked to leave Jammu and Kashmir at the earliest
रणजी ट्रॉफी

सैयद आशिक हुसैन बुखारी ने कहा कि, 'हम पहले ही 100 से अधिक जम्मू के खिलाड़ियों को भेज चुके हैं, जो शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में डेरा डाले हुए थे। बुखारी ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण है और यहां तक कि हमें यकीन नहीं है कि क्या होने वाला है, इसलिए हमने क्रिकेट गतिविधियों को स्थगित कर इसे फिर से शुरू करने के लिए सही समय का इंतजार करने का फैसला किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, जेकेसीए ने प्रैक्टिस शिविरों की आयोजन करने की योजना बनाई थी, जिसमें सीनियर और अंडर-23 क्रिकेटरों को आठ अलग-अलग टीमों को विभाजित करके अभ्यास मैच कराने की योजना भी शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Irfan Pathan and 100 other cricketers asked to leave Jammu and Kashmir at the earliest
परवेज रसूल - फोटो : social Media

जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर परवेज रसूल ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि, 'हमने मंगलवार को एक चयन मैच खेला। अंडर-19 और अंडर-16 क्रिकेटर्स सहित जूनियर खिलाड़ी भी स्टेडियम में प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे थे। इसके अलावा जिला मुख्यालय स्तर पर भी मैच चल रहे थे। प्रतिभाओं की तलाश करने के लिए चयनकर्ता इन स्थानों का दौरा कर रहे थे, लेकिन अचानक आई ऐसी गतिविधियों के कारण अब रुकावट आ गई है।

राज्य में बने उथल-पुथल के माहौल के कारण घरेलू सत्र के दौरान जम्मू-कश्मीर क्रिकेट द्वारा आयोजित होने वाले मैचों पर भी संदेह जताया है। हालांकि, उस मामले पर बीसीसीआई की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed