फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Mega Auction: इस खिलाड़ी पर दांव लगा सकती है CSK, साइमन डुल ने बताया कौन हो सकता है धोनी का उत्तराधिकारी

Sat, 26 Oct 2024 09:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 26 Oct 2024 09:41 PM IST
सार

इस दौरान डुल ने उन खिलाड़ियों के नाम बताए जिन्हें सीएसके मेगा नीलामी से पहले रिटेन कर सकती है। पूर्व गेंदबाज के मुताबिक, चेन्नई कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन कर सकती है।

विज्ञापन
IPL Mega Auction Simon Doull has named Rishabh Pant as the successor for MS Dhoni in CSK
धोनी - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इससे पहले फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रिटेंशन की तारीख 31 अक्तूबर तय की है। इससे पहले न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज साइमन डुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी का नाम बताया है। दिग्गज ने ऋषभ पंत को चेन्नई का दारोमदार संभालने के लायक समझा।
IPL Mega Auction Simon Doull has named Rishabh Pant as the successor for MS Dhoni in CSK
जडेजा और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
इन्हें किया जा सकता है रिटेन
इस दौरान डुल ने उन खिलाड़ियों के नाम बताए जिन्हें सीएसके मेगा नीलामी से पहले रिटेन कर सकती है। पूर्व गेंदबाज के मुताबिक, चेन्नई कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन कर सकती है। डुल ने स्पोर्ट्स 18 से बात करते हुए कहा- ऋतुराज गायकवाड़ और फिर रविंद्र जडेजा, मुझे लगता है कि मथीशा पथिराना को भी रिटेन किया जा सकता है। मैंने देखा कि एमएस ने कहा कि मैं आपको रिटेंशन की अनुमति मिलने से एक दिन पहले बता दूंगा। वह इस समय थोड़ा सा संदेह में रख रहे हैं कि वह टीम में शामिल होंगे या नहीं। जाहिर है, अगर वह उपलब्ध हैं और खेलने के लिए तैयार हैं, तो वह एक और खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम में बनाए रखना होगा। वह फ्रेंचाइजी के लिए सबसे बढ़िया खिलाड़ी हैं।
IPL Mega Auction Simon Doull has named Rishabh Pant as the successor for MS Dhoni in CSK
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
पंत पर भरोसा जता सकती है टीम
कीवी गेंदबाज ने आगे अपने हमवतन खिलाड़ी रचिन रवींद्र का नाम लिया। उन्होंने बताया कि अगर ऋषभ पंत नीलामी में आते हैं तो फ्रेंचाइजी उन्हें शामिल करने के लिए मोटा पैसा खर्च करेगी। उनमें धोनी की विरासत को आगे ले जाने की काबिलियत है। डुल ने आगे कहा- इस सीरीज में मैंने जो देखा है, उसके बाद मुझे लगता है कि रचिन रवींद्र सबसे बेहतर हैं। इसके अलावा मुझे लगता है कि अगर सीएसके नीलामी में जाती है तो वह ऋषभ पंत पर भारी दांव लगाएगी। एमएस धोनी के बाद वह सीएसके को आगे ले जाने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL Mega Auction Simon Doull has named Rishabh Pant as the successor for MS Dhoni in CSK
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
धोनी ने जताई क्रिकेट खेलने की इच्छा
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए वापसी की संभावना पर हाल ही में खुल कर बात की थी। 43 साल की उम्र में धोनी अपने शानदार करियर के आखिरी दौर में हैं, लेकिन क्रिकेट खेलने की उनकी भूख और प्यार कम नहीं हुआ है। धोनी ने कहा कि उनके अंदर अभी 'क्रिकेट के कुछ साल' बाकी हैं। सुपर किंग्स के लिए 264 मैच खेलने के बाद, धोनी अभी भी कड़ी मेहनत करना चाह रहे हैं। धोनी ने एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, 'मैं सिर्फ अपने आखिरी कुछ वर्षों के क्रिकेट का आनंद लेना चाहता हूं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed