टीम इंडिया को अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए तैयारियों का पर्याप्त समय मिलेगा। 2019 आईसीसी विश्व कप 30 मई से शुरू होगा, जिसे ध्यान में रखते हुए आईपीएल की तारीखों में फेरबदल हो सकता है। आईपीएल की शुरुआत आमतौर पर अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में होती है, जो मई के अंत तक चलता है। हालांकि, इस बार विश्व कप को ध्यान में रखते हुए आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से हो सकती है।
2 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री का मानना है कि उनके तेज गेंदबाजों को कम से कम दो सप्ताह का आराम मिले, ताकि वह विश्व कप में तरोताजा और फिट होकर खेले। पिछले महीने प्रशासकों की समिति (सीओए) और बोर्ड की वरिष्ठ प्रबंधक टीम के साथ बैठक में कोहली-शास्त्री ने यह विचार रखे थे। कोहली-शास्त्री का यह भी मानना था कि सीनियर खिलाड़ियों को आईपीएल से आराम दिया जाए और बीसीसीआई इसके बदले उन्हें क्षतिपूर्ति मुहैया कराए।
नई दिल्ली और हैदराबाद में हुई बैठक में रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और चयनकर्ता समिति के चेयरमैन एमएसके प्रसाद भी शामिल थे। आईपीएल प्रबंधन के सीओओ हेमंग अमीन ने सीओए से कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन की गुजारिश पर फ्रेंचाइजियों का भी राजी होना जरूरी है। ऐसा मुश्किल है। इसके चलते बीसीसीआई आईपीएल की जल्द शुरुआत के बारे में विचार कर सकता है।
बीसीसीआई इसके साथ भारत में ही 2019 आईपीएल मेजबानी के बारे में भी विचार कर रहा है, लेकिन अंतिम फैसला तभी कर पाएगा जब केंद्रीय चुनाव आयोग सात राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीख का एलान करेगा। एक टीम दक्षिण अफ्रीका में रेकी के लिए भेजी गई है, क्योंकि आईपीएल अगर भारत में नहीं हुआ तो फिर प्लान बी के तहत यह दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होगा।
5 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
जयपुर में 18 दिसंबर को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी के समय ही कोई बात स्पष्ट होने की उम्मीद है। पता चला है कि विराट कोहली के फैसले पर रोहित शर्मा राजी नहीं थे। एक अधिकारी ने कहा, 'जब कोहली ने अपना विचार रखा तो सीओए प्रमुख विनोद राय ने रोहित से उनकी राय पूछी। रोहित ने साफ किया कि अगर मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंचती है और बुमराह फिट रहते हैं तो वह उन्हें विश्राम नहीं दे सकते हैं।'