आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग मानी जाने वाली इस प्रतियोगिता में जहां खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरते हैं, वहीं अंपायर भी मैच को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। आईपीएल के इतिहास में कई अंपायर्स ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में मैचों में अंपायरिंग की है।
आइये जानते हैं उन अंपायर्स के बारे में, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबलों में अंपायरिंग की है...
अनिल चौधरी
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबलों में अंपायरिंग करने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अनिल चौधरी के नाम है। भारतीय मूल के अंपायर अनिल ने इस लीग में अब तक कुल 131 मुकाबलों में अंपायरिंग की है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2012 से अंपायरिंग कर रहे हैं।
सुंदरम रवि
आईपीएल में सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स की लिस्ट में सुंदरम रवि भी संयुक्त रूप से नंबर एक पर काबिज हैं। सुंदरम ने इस लीग के इतिहास में कुल 131 मुकाबलों में अंपायरिंग की है। उन्होंने साल 2009 में पहली बार आईपीएल में अंपायरिंग की थी, जबकि उनका आखिरी मुकाबला साल 2021 में रहा था।
नितिन मेनन
इंडियन प्रीमियर के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबलों में अंपायरिंग करने के मामले में दूसरे नंबर पर नितिन मेनन का नाम है। मेनन बतौर अंपायर इस लीग में पहली बार साल 2016 में नजर आए थे। वह अभी तक कुल 113 आईपीएल मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं।
5 of 7
कुमार धर्मसेना
- फोटो : ICC
कुमार धर्मसेना
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार धर्मसेना आईपीएल में सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स की सूची में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। वह इस लीग में अब तक कुल 98 मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। धर्मसेना ने आईपीएल में पहली बार अंपायरिंग साल 2009 में की थी।