फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: राजस्थान ने बटलर से किया किनारा, अर्शदीप को नहीं मिला पंजाब का सहारा, टीमों के छह चौंकाने वाले फैसले

Fri, 01 Nov 2024 08:51 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 01 Nov 2024 08:51 AM IST
सार

फ्रेंचाइजियों ने कुछ ऐसे भी फैसले लिए जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया। यहां हम उन्हीं के विषय में चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
ipl 2025: rajasthan royals released jos butler pbks released arshdeep singh here are five decisions of teams
अर्शदीप सिंह-जोस बटलर - फोटो : IPL/RR
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी। चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को चार करोड़ रुपये में रिटेन करके फैंस को तोहफा दिया। वहीं, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 16.30 करोड़ में रिटेन किया। इस सबके बीच फ्रेंचाइजियों ने कुछ ऐसे भी फैसले लिए जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया। यहां हम उन्हीं के विषय में चर्चा करेंगे।
ipl 2025: rajasthan royals released jos butler pbks released arshdeep singh here are five decisions of teams
ईशान किशन - फोटो : IPL
ईशान किशन 
मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट में ईशान किशन का नाम नहीं है। उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है। टीम प्रबंधन के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। बता दें कि, पिछले सीजन में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 14 मैचों में 320 रन बनाए थे। इस संस्करण में उनके बल्ले से एक अर्धशतक आया था। 26 वर्षीय खिलाड़ी को 2018 से मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेलते देखा जा रहा था। हालांकि, अब वह टीम का हिस्सा नहीं हैं और मेगा नीलामी में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
ipl 2025: rajasthan royals released jos butler pbks released arshdeep singh here are five decisions of teams
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
श्रेयस अय्यर
कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया। स्टार खिलाड़ी के नेतृत्व में टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था। यह तीसरा मौका था जब केकेआर विजेता बनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिटेंशन से पहले अय्यर ने फ्रेंचाइजी के सामने अधिक कीमत की मांग रखी थी। इसको लेकर उनकी टीम प्रबंधन से अनबन भी हुई थी। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन सकते हैं। पहले भी अय्यर इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2025: rajasthan royals released jos butler pbks released arshdeep singh here are five decisions of teams
जोस बटलर - फोटो : IPL/BCCI
जोस बटलर
राजस्थान रॉयल्स ने छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें पांच कैप्ड और एक अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल है। हैरानी की बात यह है कि फ्रेंचाइजी ने अपने विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर को बाहर का रास्ता दिखा दिया। पिछले संस्करण में बटलर ने दो शतकों की मदद से 359 रन बनाए थे। वह आईपीएल के एक सीजन में विराट कोहली के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आईपीएल 2022 में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज ने चार शतकों की मदद से 863 रन बनाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद फ्रेंचाइजी ने उनसे किनारा कर लिया। टीम प्रबंधन का यह फैसला हर किसी की समझ से परे है।
विज्ञापन
ipl 2025: rajasthan royals released jos butler pbks released arshdeep singh here are five decisions of teams
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
ऋषभ पंत
रिटेन नहीं किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एक नाम ऋषभ पंत का भी है, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसी साल उन्होंने दो साल के ब्रेक के बाद वापसी की थी। माना जा रहा है कि वह अब पंजाब किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं। दरअसल, पंजाब के टीम प्रबंधन ने हाल ही में रिकी पोंटिंग को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया था। पोटिंग की कोचिंग में पंत दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करते थे। ऐसे में उनके पंजाब से जुड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed