फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: प्लेऑफ से पहले RCB का जोश हाई, इस तेज गेंदबाज की टीम में हुई एंट्री, LSG के खिलाफ खेलते दिख सकते हैं

Sun, 25 May 2025 11:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 25 May 2025 11:49 AM IST
सार

34 वर्षीय हेजलवुड ने रविवार को आरसीबी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, 'वापस आना निश्चित रूप से बहुत अच्छा है। घर पर कुछ हफ्ते बिताने का मैंने भरपूर आनंद लिया।'

विज्ञापन
IPL 2025: Josh Hazlewood rejoins Royal Challengers Bengaluru ahead of IPL playoffs
आरसीबी की टीम - फोटो : ANI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल प्लेऑफ से पहले जोश हाई हो गया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टीम के आखिरी लीग मैच से दो दिन पहले यानी मंगलवार को टीम में शामिल हो गए हैं। भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के मद्देनजर आईपीएल के निलंबन के कारण एक सप्ताह के ब्रेक के दौरान हेजलवुड स्वदेश लौट आए थे। तब वह कंधे की चोट से भी जूझ रहे थे। हालांकि, हेजलवुड अब उस चोट से उबर चुके हैं।
IPL 2025: Josh Hazlewood rejoins Royal Challengers Bengaluru ahead of IPL playoffs
आरसीबी की टीम - फोटो : ANI
34 वर्षीय हेजलवुड ने रविवार को आरसीबी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, 'वापस आना निश्चित रूप से बहुत अच्छा है। घर पर कुछ हफ्ते बिताने का मैंने भरपूर आनंद लिया। इसके बाद मैं ब्रिस्बेन गया और काफी ओवर गेंदबाजी की। सब कुछ अच्छा रहा है। उम्मीद है कि मैं फिर से अच्छी गेंदबाजी कर पाऊंगा। अब मैं अभ्यास भी शुरू करूंगा।' हेजलवुड अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों के तहत ब्रिसबेन में प्रशिक्षण ले रहे थे और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही थी।
IPL 2025: Josh Hazlewood rejoins Royal Challengers Bengaluru ahead of IPL playoffs
आरसीबी - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी कैंप भी हेजलवुड की प्रगति पर बारीकी से नजर रख रहा था। वह इस आईपीएल में 10 मैचों में 18 विकेट लेकर आरसीबी के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं और फिलहाल प्रतियोगिता में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी आरसीबी मंगलवार को अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी। हेजलवुड इस मैच में खेलते दिख सकते हैं, क्योंकि आरसीबी के लिए यह मैच महत्वपूर्ण है। इस मैच में हार से उनके शीर्ष दो में रहने का सपना टूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Josh Hazlewood rejoins Royal Challengers Bengaluru ahead of IPL playoffs
आरसीबी बनाम सनराइजर्स - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से 42 रनों से हारने के बाद शीर्ष दो में जगह बनाने के लिए अन्य परिणामों पर निर्भर है। सोमवार को मुंबई इंडियंस पर पंजाब की मामूली अंतर से जीत आरसीबी को बनाए रखेगी, लेकिन लखनऊ से हारने की स्थिति में रजत पाटीदार की अगुआई वाली टीम को फिर से एलिमिनेटर से गुजरना होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed