फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: पिछले सत्र से ढाई गुना बढ़ा भुवनेश्वर कुमार का मूल्य, क्या अब बेंगलुरु की ट्रॉफी का सूखा होगा खत्म?

Mon, 25 Nov 2024 06:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 25 Nov 2024 06:09 PM IST
सार

भुवनेश्वर के लिए यह जैकपॉट रहा क्योंकि उन्हें 156 प्रतिशत वेतन वृद्धि मिली। भुवनेश्वर आईपीएल में सबसे प्रभावी पावरप्ले गेंदबाजों में से एक रहे हैं और उन्होंने अपना अधिकांश समय सनराइजर्स हैदराबाद के साथ बिताया है।

विज्ञापन
IPL 2025: Bhuvneshwar Kumar value increased by 156 percent from last season, will RCB trophy drought end now?
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 के लिए नीलामी में दूसरा दिन गेंदबाजों के नाम रहा। कई भारतीय गेंदबाजों पर जमकर बोली लगी। इनमें भुवनेश्वर कुमार, आकाश दीप, मुकेश कुमार और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। सभी की नजरें भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर पर थीं। इस गेंदबाज ने टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं, लेकिन नीलामी से पहले उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया था। एसआरएच में काफी समय बिताने के बाद आखिरकार भुवनेश्वर का इस टीम के साथ छूट गया। इस मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।
IPL 2025: Bhuvneshwar Kumar value increased by 156 percent from last season, will RCB trophy drought end now?
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : IPL
भुवनेश्वर के लिए यह जैकपॉट रहा क्योंकि उन्हें 156 प्रतिशत वेतन वृद्धि मिली। भुवनेश्वर आईपीएल में सबसे प्रभावी पावरप्ले गेंदबाजों में से एक रहे हैं और उन्होंने अपना अधिकांश समय सनराइजर्स हैदराबाद के साथ बिताया है। भुवनेश्वर को SRH ने आईपीएल 2022 की नीलामी में सिर्फ 4.2 करोड़ में खरीदा था। यानी इस बार उन्हें ढाई गुना से ज्यादा सैलरी मिलेगी। हालांकि, सोमवार को स्थिति पूरी तरह से अलग थी क्योंकि तीन टीमों ने उन पर बोली लगाई। भारतीय तेज गेंदबाज ने 2011 में शुरू हुए अपने आईपीएल करियर में अब तक 176 मैचों में 181 विकेट लिए हैं। आईपीएल 2024 सीजन के दौरान भुवनेश्वर ने 11 मैचों में 16 विकेट चटकाए। पावरप्ले के अलावा उन्हें डेथ ओवर्स में भी गेंदबाजी करने में महारत हासिल है।
IPL 2025: Bhuvneshwar Kumar value increased by 156 percent from last season, will RCB trophy drought end now?
भुवी और हेजलवुड - फोटो : IPL/BCCI
भुवनेश्वर कुमार के लिए नीलामी कैसी रही?
भुवनेश्वर का नाम जैसे ही नीलामी में आया, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स भारतीय तेज गेंदबाज के लिए मैदान में उतर आए। दो करोड़ के उनके बेस प्राइस से शुरू हुई बोली जल्दी ही काफी आगे बढ़ गई क्योंकि दोनों टीमें उन्हें खरीदने के लिए उत्साहित दिखीं। कीमत जल्दी ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई और 10.25 के बाद मुंबई ने बोली प्रक्रिया से बाहर निकलने का फैसला किया। ऐसा लगा कि भुवनेश्वर 10.5 करोड़ रुपये में लखनऊ में शामिल हो जाएंगे, लेकिन तभी बेंगलुरु ने एंट्री मारी और 10.75 की बोली लगाई। आगे किसी ने बोली नहीं लगाई। भारतीय तेज गेंदबाज आरसीबी के नए तेज गेंदबाजी आक्रमण में जोश हेजलवुड के साथ दिखेंगे। आरसीबी ने मोहम्मद सिराज को आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले रिलीज किया था और सिराज अगले सीजन गुजरात टाइटंस से खेलते दिखेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed