फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: मुरली कार्तिक के यश दयाल को 'कचरा' कहने पर बवाल, अब खुद आरसीबी के गेंदबाज का बयान आया सामने, जानें

Tue, 26 Mar 2024 08:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Mar 2024 08:11 PM IST
सार

26 साल के यश ने सोमवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु के पंजाब पर जीत में अहम भूमिका निभाई थी। यश ने पावरप्ले के दौरान तीन ओवर फेंके और उसमें सिर्फ 10 रन दिए। इसके बाद डेथ ओवर में उन्होंने एक ओवर गेंदबाजी की और बाउंसर पर सैम करन का विकेट लिया था।

विज्ञापन
IPL 2024: Yash Dayal revelation after RCB hit back at Murali Kartik trash talk, says this about Rinku 5 sixes
यश दयाल और मुरली कार्तिक - फोटो : IPL
आईपीएल 2024 में विवादों का दौर शुरू हो चुका है। कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने इस लीग के 17वें सीजन के शुरू होने के कुछ दिन बाद ही ऐसा बयान दिया, जिसने फैंस को निराश कर दिया। दरअसल, इस साल आरसीबी ने तेज गेंदबाज यश दयाल को पांच करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन यश गुजरात की टीम में थे और उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह ने 20वें ओवर में लगातार पांच छक्के जड़े थे।


ऐसे में किसी को यकीन नहीं था कि यश को कोई खरीदेगा, लेकिन आरसीबी द्वारा इतनी ऊंची कीमत देने पर सब आश्चर्यचकित थे। हालांकि, यश ने इस सीजन शुरुआती दो मैचों में बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन किया और सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने मैच जिताने वाला परफॉर्मेंस दिया था। हालांकि, इस मैच के दौरान मुरली कार्तिक के एक बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कार्तिक ने यश को कचरा कहा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस कार्तिक पर निशाना साध रहे हैं।
IPL 2024: Yash Dayal revelation after RCB hit back at Murali Kartik trash talk, says this about Rinku 5 sixes
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL
यश दयाल ने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया
दरअसल, 26 साल के यश ने सोमवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु के पंजाब पर जीत में अहम भूमिका निभाई थी। यश ने पावरप्ले के दौरान तीन ओवर फेंके और उसमें सिर्फ 10 रन दिए। इसके बाद डेथ ओवर में उन्होंने एक ओवर गेंदबाजी की और बाउंसर पर सैम करन का विकेट लिया था। हालांकि, पावरप्ले में यश की गेंदबाजी के दौरान मुरली कार्तिक ने ऑन एयर कहा- किसी का कचरा, किसी के लिए खजाना है। हालांकि, आरसीबी की जीत के बाद फ्रेंचाइजी ने कार्तिक पर निशाना साधा था। उन्होंने यश की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- वह वाकई खजाना हैं। समय की बात है।
IPL 2024: Yash Dayal revelation after RCB hit back at Murali Kartik trash talk, says this about Rinku 5 sixes
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL
यश का बयान आया सामने
अब यश का भी बयान सामने आया है। हालांकि, उन्होंने कार्तिक को कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन पांच छक्के के बाद अपनी हालत और उससे कैसे उबरे, उसकी कहानी बताई है। पंजाब के खिलाफ मैच के बाद मोहम्मद सिराज से बातचीत के दौरान यश ने आईपीएल 2023 की उस डरावनी रात की कहानी सुनाई, जब रिंकू ने उन्हें पांच छक्के लगाए थे। पूर्व जीटी गेंदबाज ने खुलासा किया कि उन्होंने उस मैच के बाद की स्थिति से कैसे मुकाबला किया। इस मैच के बाद यश कोई मैच नहीं खेल पाए थे। बाद में उन्हें टाइटन्स द्वारा 2024 के आईपीएल सीजन से पहले रिलीज कर दिया गया था। हालांकि, आरसीबी ने उन्हें पांच करोड़ में खरीद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: Yash Dayal revelation after RCB hit back at Murali Kartik trash talk, says this about Rinku 5 sixes
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL
यश ने पांच छक्के से उबरने की कहानी बताई
यश ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो समस्या तब शुरू हुई जब मैच खत्म हो गया और मैं मैदान छोड़कर चला गया। मुझे सोशल मीडिया नहीं देखने के लिए कहा गया था, लेकिन मैंने सोशल मीडिया चेक किया। फिर मैंने अपने परिवार से बात की। मैंने देखा कि लोग इस बारे में क्या सोचते हैं कि मैं किस पृष्ठभूमि से आता हूं और इस स्तर पर क्रिकेट खेल रहा हूं। मैं उस घटना के दो-तीन के बाद बीमार पड़ गया, फिर मैं इससे उबर गया। ऐसा नहीं है कि मैं इस सब से गुजरने वाला पहला व्यक्ति हूं या मैं आखिरी हूं। इसलिए मैंने वापसी की प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित किया। जितना संभव हो उतने मैच खेलने की कोशिश की और एक ऐसी स्थिति में आ गया जहां मैं इन परेशानियों से निपट सकने में सक्षम हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed