फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2023: नवीन उल हक ने लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर की तारीफ की, विराट कोहली के नाम से चिढ़ाने पर कही यह बात

Thu, 25 May 2023 05:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 25 May 2023 05:34 PM IST
सार

नवीन ने लखनऊ टीम के मेंटर गौतम गंभीर की भी जमकर तारीफ की है। साथ ही ट्रोल्स को करारा जवाब भी दिया है। उन्होंने कहा कि फैंस द्वारा चिढ़ाने पर उन्हें टीम के लिए और बेहतर करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
IPL 2023: Naveen-ul-Haq praised Lucknow Super Giants mentor Gautam Gambhir, said this on Virat Kohli teasing
गौतम गंभीर और नवीन उल हक - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल के 16वें सीजन में विवादों में रहने वाले लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने कहा है कि उन्हें स्टेडियम में "कोहली, कोहली" के नारे से कोई दिक्की नहीं है। नवीन ने कहा कि उन्होंने फैंस द्वारा कोहली के नाम से चिढ़ाने का आनंद लिया और इससे उन्हें अपनी टीम के लिए अच्छा खेलने का जुनून मिला। दरअसल, लखनऊ बनाम बैंगलोर मैच में नवीन और विराट भिड़ गए थे। इसके बाद नवीन जिस भी स्टेडियम में खेले, फैंस ने उन्हें विराट कोहली के नाम से चिढ़ाया। नवीन ने लखनऊ टीम के मेंटर गौतम गंभीर की भी जमकर तारीफ की है।
IPL 2023: Naveen-ul-Haq praised Lucknow Super Giants mentor Gautam Gambhir, said this on Virat Kohli teasing
नवीन उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
RCB-LSG मैच के बाद, एक बार जब बैंगलोर की टीम कोई मैच खेली थी तो नवीन ने आम की तस्वीर के साथ एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी। इसको लेकर भी वह खूब ट्रोल हुए थे।। मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर में चार विकेट लेने के बाद नवीन ने कहा, "मैं इन ट्रोल्स का लुत्फ उठाता हूं। मुझे पसंद है कि मैदान में हर कोई उनके (विराट कोहली) या किसी अन्य खिलाड़ी के नाम के नारे लगाए। इससे मुझे अपनी टीम के लिए अच्छा खेलने का जुनून मिलता है।"
IPL 2023: Naveen-ul-Haq praised Lucknow Super Giants mentor Gautam Gambhir, said this on Virat Kohli teasing
नवीन उल हक और विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
नवीन ने कहा- वैसे मैं बाहर या बाहर के शोर या किसी और चीज पर ध्यान केंद्रित नहीं करता। मैं सिर्फ अपने क्रिकेट और अपनी प्रक्रिया पर ध्यान देता हूं। फैंस क्या नारे लगा रहे या कोई क्या कुछ कह रहा है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रोफेशनल प्लेयर के रूप में आपको इसे अपने तरीके से डील करना होगा। जब आप अपनी टीम के लिए अच्छा नहीं करते हैं, तो प्रशंसक आपके साथ ऐसा ही करेंगे। लेकिन जब आप अपनी टीम के लिए अच्छा करते हैं, तो वही लोग आपके फैन बन जाते हैं। मूल रूप से यह खेल का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2023: Naveen-ul-Haq praised Lucknow Super Giants mentor Gautam Gambhir, said this on Virat Kohli teasing
विराट कोहली और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
टीम के मेंटर गौतम गंभीर के बारे में नवीन ने कहा, "हर किसी को अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए। मेंटर, कोच, खिलाड़ी या कोई भी। मैं मैदान पर हमेशा अपनी टीम के खिलाड़ियों के लिए खड़ा रहूंगा। मैं हर एक व्यक्ति से भी यही उम्मीद करता हूं। गंभीर कोहली के साथ नवीन की ऑन-फील्ड लड़ाई के बाद अफगानिस्तानी खिलाड़ी के समर्थन में खड़े रहे थे।
विज्ञापन
IPL 2023: Naveen-ul-Haq praised Lucknow Super Giants mentor Gautam Gambhir, said this on Virat Kohli teasing
नवीन उल हक - फोटो : IPL/BCCI
नवीन ने कहा- गंभीर भारत के लिए एक महान खिलाड़ी रहे हैं। भारत में उनका बहुत सम्मान है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है। एक मेंटर, एक कोच और क्रिकेट के एक दिग्गज के रूप में मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उनसे बहुत कुछ सीखा है। मुझे मैदान के अंदर अपने क्रिकेट के बारे में क्या करना चाहिए और मैदान के बाहर किसी तरह से खुद को रखना चाहिए, यह सब मैंने उनसे सीखा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed