फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: गुजरात के बाद लखनऊ भी प्लेऑफ में, बाकी दो स्थानों के लिए पांच दावेदार, जानें पूरा समीकरण

Thu, 19 May 2022 12:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 19 May 2022 12:10 PM IST
सार

गुजरात के बाद लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वहीं, कोलकाता की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। बाकी बचे दो स्थानों के लिए पांच टीमें दावेदारी कर रही हैं। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 Playoffs Qualification Equation After KKR vs LSG Match LSg in Playoffs KKR campaign Ends
आईपीएल 2022 में प्लेऑफ के दो स्थानों के लिए पांच दावेदार हैं - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में लीग मैच खत्म होने की कगार पर हैं और प्लेऑफ की दौड़ रोचक हो गई है। बुधवार को लखनऊ के खिलाफ दो रन से हारने के बाद कोलकाता की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। मुंबई और चेन्नई के बाद कोलकाता प्लेऑफ से बाहर होने वाली तीसरी टीम है। वहीं, कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद लखनऊ प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है। प्लेऑफ के बाकी दो स्थानों के लिए अभी भी पांच टीमें दावेदारी कर रही हैं। इनमें दिल्ली और राजस्थान का दावा सबसे मजबूत है। आइए जानतें हैं प्लेऑफ के ताजा समीकरण क्या हैं और किस टीम की क्या स्थिति है। 

1. गुजरात टाइटंस

IPL 2022 Playoffs Qualification Equation After KKR vs LSG Match LSg in Playoffs KKR campaign Ends
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। 13 में से 10 मैच जीतने वाली गुजरात की टीम के पास 20 अंक हैं और मौजूदा समय में यह टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है। अपना आखिरी मैच हारने की स्थिति में भी गुजरात पहले स्थान पर ही रहेगी, क्योंकि कोई भी दूसरी टीम 20 अंक नहीं हासिल कर पाएगी। ऐसे में गुजरात का पहला क्वालीफायर खेलना तय है। अब इस टीम के लिए बाकी लीग मैचों के नतीजे कोई मायने नहीं रखते हैं। प्लेऑफ में भी पहला क्वालीफायर मैच हारने पर गुजरात को दूसरा क्वालीफायर खेलने का मौका मिलेगा। 

2. लखनऊ सुपर जाएंट्स

IPL 2022 Playoffs Qualification Equation After KKR vs LSG Match LSg in Playoffs KKR campaign Ends
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ की टीम 14 में से नौ मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। लखनऊ के पास 18 अंक हैं। गुजरात के बाद लखनऊ प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम है। हालांकि, लखनऊ दूसरे स्थान पर रहकर पहला क्वालीफायर खेलेगी या तीसरे स्थान पर रहकर एलिमिनेटर मैच खेलेगी यह अभी तय नहीं है। लखनऊ की किस्मत राजस्थान के हाथों में है। अगर राजस्थान की टीम अपना आखिरी मैच जीत जाती है तो बेहतर रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। इस स्थिति में लखनऊ को तीसरे स्थान पर रहकर एलिमिनेटर मैच खेलना होगा। वहीं, राजस्थान के आखिरी मैच हारने पर लखनऊ दूसरे स्थान पर रहकर पहला क्वालीफायर मैच खेलेगी। प्लेऑफ में भी पहला क्वालीफायर मैच हारने वाली टीम को दूसरा क्वालीफायर खेलने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3. राजस्थान रॉयल्स

IPL 2022 Playoffs Qualification Equation After KKR vs LSG Match LSg in Playoffs KKR campaign Ends
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
13 में से आठ मैच जीतकर राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। राजस्थान के पास 16 अंक हैं और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए इस टीम को अपना आखिरी मैच जीतना होगा। राजस्थान के लिए सबसे बेहतर स्थिति यह होगी कि टीम अपना आखिरी मैच जीत जाए। इस स्थिति में राजस्थान के पास 18 अंक होंगे और बेहतर रन रेट के आधार पर यह टीम दूसरे स्थान पर रहकर पहला क्वालीफायर मैच खेलेगी। अगर राजस्थान अपना आखिरी मैच हार जाती है तो यह दुआ करेगी कि दिल्ली और बैंगलोर अपना आखिरी मुकाबला हार जाएं। बैंगलोर जीते भी तो उसे बड़ी जीत न मिले। इस स्थिति में राजस्थान अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। 

आखिरी मैच हारने पर राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण
1. अगर बैंगलोर की टीम अपना आखिरी मैच हार जाती है तो यह टीम अंक तालिका में राजस्थान से नीचे रहेगी। ऐसे में दिल्ली के सभी मैच जीतने पर यह टीम प्लेऑफ से बाहर होगी और राजस्थान को कोई खतरा नहीं होगा। 
2. दिल्ली की टीम अपना आखिरी मैच हार जाए। इस स्थिति में दिल्ली के पास 14 अंक रहेंगे और राजस्थान 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

4. दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2022 Playoffs Qualification Equation After KKR vs LSG Match LSg in Playoffs KKR campaign Ends
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
13 में से सात मैच जीतने वाली दिल्ली की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है। दिल्ली के लिए जरूरी है कि यह टीम अपना आखिरी मैच जीते और 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचे। अगर दिल्ली अपना आखिरी मैच जीतती है तो उसके 16 अंक होंगे और बैंगलोर के आखिरी मैच जीतने पर भी यह टीम बेहतर रन रेट के साथ प्लेऑफ में पहुंचेगी। अगर राजस्थान अपना आखिरी मैच हार जाती हैं तो यह टीम तीसरे स्थान पर रहकर एलिमिनेटर मैच खेल सकती है। दिल्ली अपना आखिरी मैच हारकर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। 

आखिरी मैच हारने पर दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने का गणित
आरसीबी अपना आखिरी मैच हार जाए। दिल्ली हारे, लेकिन हार का अंतर ज्यादा न हो। वहीं, पंजाब और हैदराबाद भी अपना आखिरी मैच हार जाएं, अगर ये दोनों टीमें जीतें भी तो जीत का अंतर बहुत ज्यादा न हो। इस स्थिति में दिल्ली के पास 14 अंक होंगे और बेहतर रन रेट के आधार पर यह टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed