आईपीएल 2022 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। सीजन के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह रन से और 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ चेन्नई ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। इस मैच से महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान वापसी की।
सीजन के शुरुआती आठ मैचों में रवींद्र जडेजा ने कप्तानी की थी और धोनी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल रहे थे। इस मैच से पहले जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और धोनी को वापस से कप्तान बनाया गया। धोनी ने जहां पर सीएसके को छोड़ा था, वहीं से शुरुआत की है। चेन्नई की टीम 2021 सीजन की चैंपियन रही थी। तब धोनी ने कप्तानी का अंत जीत से किया था। फाइनल में टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। अब फिर से कप्तान बनने पर भी धोनी ने टीम को जीत दिलाई।
2 of 15
ईशा नेगी
- फोटो : IPL/BCCI
लगातार दूसरे मैच में ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी स्टेडियम में मौजूद थीं। हालांकि, लखनऊ के खिलाफ दिल्ली को मिली हार के बाद ईशा मायूस नजर आईं। दिल्ली की यह सीजन में पांचवीं हार रही।
ईशा नेगी लखनऊ के खिलाफ मैदान में कुछ इस प्रकार नजर आईं
कोलकाता के खिलाफ पिछले मैच में ईशा कुछ यूं नजर आई थीं
3 of 15
पिंक ड्रेस में ईशा नेगी
- फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ ने दिल्ली के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऋषभ पंत ने 30 गेंदों पर 44 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जब पंत बल्लेबाजी कर रहे थे तो ईशा नेगी उन्हें चीयर करती हुई दिखीं। हालांकि, पंत अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
4 of 15
केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक
- फोटो : IPL/BCCI
45वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने दिल्ली के खिलाफ 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 195 रन बनाए। लखनऊ टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने मिलकर 42 रन की ओपनिंग साझेदारी की। डिकॉक 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट। इसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल है।
5 of 15
केएल राहुल और दीपक हुड्डा
- फोटो : IPL/BCCI
केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने मिलकर लखनऊ की पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच राहुल ने 35 गेंदों पर अपने आईपीएल करियर का 29वां अर्धशतक लगाया।