फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Woman in Love With Alien: इस महिला को एलियन से हुआ प्यार, एक साल से कर रही डेट, किया चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 21 May 2022 07:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 21 May 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Woman in Love With Alien Woman dating an alien urges all women to find intergalactic lovers
एलियन को डेट कर रही है ये महिला - फोटो : instagram/ the.emanuela.rose

Woman in Love With Alien: दुनियाभर में एलियंस को लेकर आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियंस का अस्तित्व है? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक सालों से तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। कई बार लोगों ने यूएफओ और एलियन को देखने का दावा किया है। कई बार तो ऐसे अजीबोगरीब दावे करते हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। अब इस बीच एक महिला ने ऐसा दावा किया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। महिला का कहना है कि एलियन को डेट कर रही है। 



महिला का दावा है कि वह एलियन के साथ एक साल रिलेशन में है। इसके साथ ही उसने महिलाओं को सुझाव दिया है कि धरती पर इंसानों से प्यार न करें। ब्रिटेन की रहने वाली इस महिल का नाम एब्बी बेला है जो लंदन में रहती है। यह महिला पेश से एक अभिनेत्री और पॉडकास्टर है। एब्बी बेला ने अपने प्रेमी के बारे में खुसाला कर सनसनी मचाकर रख दी है। 

Woman in Love With Alien Woman dating an alien urges all women to find intergalactic lovers
एलियन को डेट कर रही है ये महिला - फोटो : iStock

एब्बी बेला नाम की इस महिला का कहना है कि एलियन धरती के इंसानों से ज्यादा अच्छे हैं। एब्बी बेला ने दावा किया है कि एलियन ने बेडरूम से उनका अपहरण कर लिया था। उनका कहना है कि अगर महिलाएं इंसानों से ऊब गई हैं, तो उन्हें एलियन को डेट करना चाहिए। अभिनेत्री का नाम इमानुएला रोज है जिन्हें अब एब्बी बेला के नाम से जाना जाता है। 

Woman in Love With Alien Woman dating an alien urges all women to find intergalactic lovers
एलियन को डेट कर रही है ये महिला - फोटो : iStock

एब्बी बेला का दावा है कि पूर्वी लंदन में जब यूएफओ ने उनका अपहरण कर लिया था तो उनकी मुलाकात एलियन से हुई। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने एलियन जैसे पूतले को हाथ में लिया हुआ था। उन्होंने कहा कि वह एलियन का चेहरा नहीं दिखा सकती हैं। अगर उन्होंने ऐसा किया, तो उनको एरिया-51 भेज दिया जाएगा। अमेरिका में एरिया-51 वह जगह है जहां पर दावा किया जाता है कि एलियन को कैद कर रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman in Love With Alien Woman dating an alien urges all women to find intergalactic lovers
एलियन को डेट कर रही है ये महिला - फोटो : iStock

अमेरिकी एयरफोर्स बेस है एरिया-51

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने साल 2013 में पहली बार स्वीकार किया कि एरिया-51 जैसी कोई जगह है, लेकिन एलियंस होने से इंकार कर दिया। सीआईए ने बताया कि यह एक अमेरिकी एयरफोर्स बेस है। नेवादा में एक सूखी हुई झील पर इस क्षेत्र को बसाया गया है। इस जगह को बिजली के तारों वाली कंटीली बाड़ों से चारों तरफ से घेर दिया गया है। 

विज्ञापन
Woman in Love With Alien Woman dating an alien urges all women to find intergalactic lovers
एलियन को डेट कर रही है ये महिला - फोटो : iStock

इमानुएला रोज ने एक इंटरव्यू में अपने प्यार के बारे में बताया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी लव लाइफ दूसरी दुनिया से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि वह बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर जाती हैं, लेकिन उनके बॉयफ्रेंड को डेट्स के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है जिससे वह कन्फ्यूज रहता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed