{"_id":"6239a5755475995af219a7f6","slug":"ipl-2022-3-players-to-watch-out-for-from-u19-world-cup-tournament-and-indian-winning-team-raj-bawa-rajvardhan-hangargekar-yash-dhull","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: अंडर-19 विश्व कप के इन चार स्टार्स पर रहेगी फैन्स की नजर, तीन पर लगी करोड़ों की बोली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: अंडर-19 विश्व कप के इन चार स्टार्स पर रहेगी फैन्स की नजर, तीन पर लगी करोड़ों की बोली
Tue, 22 Mar 2022 04:01 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 22 Mar 2022 04:01 PM IST
सार
भारतीय कप्तान यश धुल और स्पिनर विक्की ओस्तवाल को टीमों ने कम दाम पर खरीदा। हम आपको बता रहे हैं कि किन चार अंडर-19 स्टार्स के प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।
विज्ञापन
राज बावा, डेवाल्ड ब्रेविस और हंगरगेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने में एक हफ्त से भी कम समय रह गया है। सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस साल टाइटल डिफेंड करने उतरेगी। इस साल लीग में अंडर-19 क्रिकेट के भी कुछ स्टार्स खेलते नजर आएंगे। फैन्स की नजरें उन पर भी टिकी होंगी।
राज बावा
- फोटो : सोशल मीडिया
1. राज बावा: ऑक्शन से ठीक पहले अंडर-19 विश्व कप का फाइनल था। भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में राज बावा ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया था और टीम इंडिया को जीतने में मदद की थी। बावा ने पांच विकेट लिए और साथ ही 30 प्लस रन बनाया था। अंडर-19 विश्व कप में बावा सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरे नंबर पर रहे थे।
इसके अलावा टूर्नामेंट में उन्होंने एक सेंचुरी भी लगाई थी। बावा ने छह मैचों में नौ विकेट लिए और 63 की औसत से 252 रन बनाए। इस प्रदर्शन के बाद ही पता लग गया था कि कई टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेंगी।
प्रैक्टिस सेशन के दौरान बावा
ऐसा ही हुआ भी पंजाब के अलावा कई और टीमों ने उन पर दांव लगाया, लेकिन पंजाब किंग्स की टीम ने उन्हें दो करोड़ (2 करोड़) रुपये में खरीद लिया। अब वह पंजाब के लिए एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनकर उभर सकते हैं।

राजवर्धन हंगरगेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
2. राजवर्धन हंगरगेकर: हंगरगेकर ने अंडर-19 विश्व कप में सिर्फ पांच ही विकेट लिए थे, लेकिन यह उनकी काबीलियत को नहीं दर्शाता है। हंगरगेकर टूर्नामेंट के दौरान सभी टीमों के लिए खौफ बनकर उभरे। टीम इंडिया के स्ट्राइक गेंदबाज होने के नाते, उन्होंने अपनी स्विंग से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।
इऩ स्विंग हो या आउट स्विंग हंगरगेकर को दोनों में महारत हासिल है। इसके अलावा उन्होंने लोअर ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी भी की। अंडर-19 विश्व कप में हंगरगेकर ने कुछ छह छक्के लगाए।
हंगरगेकर को टिप्स देते धोनी
इसी ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया। अब धोनी की देखरेख में हंगरगेकर एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर बनकर उभर सकते हैं।

अंडर19 विश्व कप जीतने के बाद यश धुल
- फोटो : सोशल मीडिया
3. यश धुल: यश धुल या यूं कहें कैप्टन यश धुल अंडर-19 विश्व कप में टीम इंडिया की जीत के असली नायक रहे। हालांकि, उन्होंने कोरोना होने की वजह से कुछ मैच जरूर मिस किया था, लेकिन जब उन्होंने वापसी की तो एक बेहतरीन शतक जड़ा। धुल ने टूर्नामेंट में 76.33 की औसत से 229 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स के प्रैक्टिस सेशन के दौरान यश
दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए 50 लाख रुपये में खरीदा। ऑक्शन के बाद ही धुल ने रणजी ट्रॉफी में अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने रणजी के अपने डेब्यू मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा और बताया कि क्यों वह आने वाले समय के बड़े स्टार माने जा रहे हैं। आईपीएल में भी विपक्षी टीमों को उनसे बचकर रहने की जरूरत है।

आईपीएल 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
4. डेवाल्ड ब्रेविस: दक्षिण अफ्रीका का यह युवा ऑलराउंडर अंडर-19 विश्व कप के बिकने वाले क्रिकेटरों में सबसे महंगा बिका। मुंबई इंडियंस ने ब्रेविस को तीन करोड़ रुपये (3 करोड़) में खरीदा। ब्रेविस ने अंडर-19 विश्व कप में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। छह मैचों में उन्होंने 84.33 की औसत और 90.20 के स्ट्राइक रेट से 506 रन बनाए।
ट्रेनिंग सेशन के दौरान ब्रेविस
उन्होंने भारत के खिलाफ भी 65 रन की पारी खेली थी। ब्रेविस को लोग 'बेबी एबी डीविलियर्स', 'बेबी एबी' और 'एबीडी 2.0' के नाम से भी बुलाते हैं, क्योंकि ब्रेविस के शॉट लगाने का तरीका भी बिलकुल डीविलियर्स जैसा है। डेवाल्ड ओपनर हैं और वह लेग स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। ऑलराउंडर होने के नाते वह आगामी सीजन में मुंबई के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं।
मुंबई पहुंचने के बाद ब्रेविस